×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Wednesday, 26 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

. CG: बालको ने बदली विकास की तस्वीर, पूरे क्षेत्र के लिए बनेगा मिसाल – लखन लाल देवांगन

कोरबा 28 जून 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सिविक सेंटर स्थित नवीनीकृत जुबली पार्क का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया। उद्घाटन समारोह में कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश कुमार सिंह, वार्ड 43 पार्षद हितानंद अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, बालको के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने पार्क का भ्रमण कर विकसित की गई आधुनिक सुविधाओं, बच्चों के मनोरंजन क्षेत्र, वरिष्ठ नागरिकों के विश्राम स्थल, हरित परिसर एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सदस्यों ने बालको द्वारा नागरिक अधोसंरचना एवं हरित सार्वजनिक स्थलों के विकास की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की। मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा, “नवीनीकृत जुबली पार्क हरित वातावरण, योग एवं वॉकिंग ट्रैक तथा बच्चों के लिए विकसित आकर्षक सुविधाओं के माध्यम से सभी आयु वर्ग के लोगों को लाभान्वित करेगा।

Advertisement

बालको ने सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, महिला सशक्तिकरण तथा अन्य जनकल्याणकारी पहल के माध्यम से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उद्योग क्षेत्र के विकास से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलती है। मुझे विश्वास है कि बालको विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाते हुए पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श स्थापित करेगा। मैं इस सराहनीय पहल के लिए बालको प्रबंधन तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करता हूँ।”

बालको के सीईओ राजेश कुमार सिंह ने कहा, “बालको क्षेत्र में औद्योगिक विकास के साथ-साथ सामाजिक एवं नागरिक अधोसंरचना के विकास में भी निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। नवीनीकृत जुबली पार्क इसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह नागरिकों को मनोरंजन, स्वास्थ्य और सामुदायिक सहभागिता के लिए एक उत्कृष्ट सार्वजनिक स्थल प्रदान करेगा। इस सराहनीय पहल के लिए मैं बालको की पूरी टीम को बधाई देता हूँ तथा समुदाय का भी आभार व्यक्त करता हूँ, जिसने हमारे कार्यों पर निरंतर विश्वास बनाए रखा है।”

महापौर  संजू देवी राजपूत ने कहा, “बालको ने सामुदायिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, नेहरू नगर में नाला निर्माण में सहयोग सहित अनेक जनहितकारी परियोजनाओं के माध्यम से निरंतर सिद्ध किया है। मैं इस प्रेरणादायी पहल के लिए बालको एवं राजेश कुमार सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।” वर्ष 1990 में बालको की रजत जयंती (सिल्वर जुबली) के अवसर पर स्थापित जुबली पार्क का पुनर्विकास कर इसे आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। यह पार्क सभी आयु वर्ग के लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

पार्क में बच्चों के लिए आधुनिक एवं सुरक्षित खेल उपकरण, सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए ओपन जिम, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष बैठक एवं विश्राम क्षेत्र, योग एवं ध्यान के लिए समर्पित योगा प्लेटफॉर्म तथा स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आकर्षक वॉकिंग ट्रैक विकसित किया गया है। यह पार्क स्वास्थ्य, मनोरंजन, योग, फिटनेस एवं सामाजिक सहभागिता के लिए एक आदर्श सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया गया है। बालको की यह पहल टाउनशिप एवं आसपास के क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में यह पार्क स्वास्थ्य, मनोरंजन, सामाजिक मेलजोल एवं सामुदायिक जुड़ाव का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Amitabh Joshi

Amitabh Joshi leads the financial desk at nwnews24.com. He tracks market trends, cryptocurrency updates, and the impact of central budgets on the common man. His column "Money Matters" simplifies complex economic concepts for daily readers. He previously worked as a financial consultant before turning to business journalism.

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

शिक्षक साझा मंच के तीखे तेवर से सरकार झुकी, शिक्षा मंत्री ने बातचीत के लिए शिक्षक नेताओं को बुलाया, रविंद्र राठौर भी रहेंगे मौजूद

RECOMMENDED
शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन, शिक्षक हित में होगा निर्णायक संघर्ष; बोले- “हमने दिलाया है, हम ही दिलाएंगे”

शिक्षा मंत्री बिग ब्रेकिंग : शिक्षकों के जोरदार प्रदर्शन के बाद सरकार बातचीत को तैयार, शिक्षा मंत्री ने कल मोर्चा नेताओं को बुलाया

RECOMMENDED
Air Fryer Pizza Samosa Recipe

CG-खराब समोसा परोसने को लेकर विवाद, बीजेपी नेता के होटल संचालक बेटे पर युवक से मारपीट का केस

RECOMMENDED

CG TET न्यूज : तमिलनाडु मॉडल पर छत्तीसगढ़ में विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग, 80 हजार शिक्षकों को TET से राहत देने की अपील

RECOMMENDED

CG News:- लापरवाही पर भड़के कलेक्टर, बोले- अब फील्ड में दिखना चाहिए काम; रोज देनी होगी हिसाब, नक्शा बटांकन में तेजी लाने के निर्देश

RECOMMENDED

CG- फर्जी आईपीएस बन वीडियो कॉल कर बुजुर्ग से 35 लाख रुपए ठगने की थी तैयारी, पुलिस ने बचाई रकम

RECOMMENDED
DA MAHANGAI BHATTA

CG DA बढ़ा : सातवें वेतनमान के पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिये अब कितना मिलेगा डीए, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर्स का लाभ

RECOMMENDED
BADI KHABAR

हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले बड़ा एक्शन: आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, पंचायत सचिव सस्पेंड, 126 पशुओं को गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाया

RECOMMENDED

TET मुक्ति रैली: सभी जिला मुख्यालयों में शिक्षक मोर्चा का हल्ला बोल, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ को पर्यटन के वैश्विक नक्शे पर लाने की तैयारी, पर्यटन मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां, बोले, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान

RECOMMENDED

शिक्षा विभाग मीटिंग अपडेट: TET पर शिक्षा मंत्री का बड़ा संकेत, छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को मिल सकती है राहत, लेकिन प्रमोशन पर क्या सोच रही है सरकार, पढ़िये ये रिपोर्ट

RECOMMENDED

TET के झमेले से मुक्ति चाहिए! बारिश में भी नहीं डिगे शिक्षक, पांच मांगों को लेकर शिक्षक मोर्चा की प्रदेशभर में रैली, TET की अनिवार्यता पर गरजे शिक्षक

RECOMMENDED

CG- SI सस्पेंड: अवैध वसूली की शिकायत पर ट्रेनी SI सस्पेंड, जांच अधिकारी से 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

RECOMMENDED
धमतरी में 31 लोगों का कथित सामाजिक बहिष्कार, जमीन विवाद के बाद हुक्का-पानी बंद; कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

CG-जमीन विवाद के बाद 31 लोगों का कथित सामाजिक बहिष्कार, हुक्का-पानी बंद होने का आरोप; कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

RECOMMENDED

CG-चोरनी गैंग: रक्षाबंधन से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेन स्नैचर गैंग की 2 महिला चोर गिरफ्तार; 12 लाख के जेवर जब्त

RECOMMENDED
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की नगरीय निकाय क्षेत्र की समीक्षा

CG-PM आवास पर 30 सितंबर की डेडलाइन, रायपुर में ई-बस के नए रूट; वेस्ट-टू-एनर्जी पर भी बड़ा प्लान, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की समीक्षा

RECOMMENDED

पुलिस थानों के CCTV पर हाईकोर्ट सख्त, कैमरे हर समय चालू रखने के निर्देश; रिकॉर्डिंग मिटने पर तय होगी जवाबदेही

RECOMMENDED

बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार में तेजी, AAI को ऑपरेशनल मेंटेनेंस सौंपने का प्रस्ताव; अगली सुनवाई 29 सितंबर को

RECOMMENDED

सिंगल यूज प्लास्टिक पर हाईकोर्ट सख्त, प्रदेशभर में करीब 10 लाख का जुर्माना; बिलासपुर में 386 किलो प्लास्टिक जब्त,मुख्य सचिव से फिर मांगा शपथपत्र

RECOMMENDED

दहेज में बाइक नहीं मिली तो पत्नी को किया प्रताड़ित, नवविवाहिता ने खुद को लगाई आग; पति गिरफ्तार

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

शिक्षक साझा मंच के तीखे तेवर से सरकार झुकी, शिक्षा मंत्री ने बातचीत के लिए शिक्षक नेताओं को बुलाया, रविंद्र राठौर भी रहेंगे मौजूद