हेडलाइन

CG Congress Meeting : 19 जनवरी को होगी कांग्रेस की बैठक, पर्यवेक्षक अरूण यादव करेंगे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा

रायपुर 16 जनवरी 2023। 26 जनवरी से शुरू हो रहे हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारी में कांग्रेस लगी हुई है। तैयारी की समीक्षा को लेकर 19 जनवरी को कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी। छत्तीसगढ़ में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रर्यवेक्षक बनाये गये अरुण यादव भी रायपुर आ रहे हैं। अरुण यादव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 19 जनवरी को राजीव भवन में 12 बजे बैठक होगी। आपको बता दें कि पिछले दिनों जब प्रभारी कुमारी सैलजा रायपुर आयी थी, तो उस दौरान भी उन्होंने अभियान की समीक्षा की थी।

यह अभियान 26 जनवरी 2023 से शुरू होकर दो महीने तक चलेगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। पदयात्रा का नेतृत्व करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक या दो वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया जाए और नामों को पीसीसी एवं एआईसीसी को सूचित किया जाए। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश के सभी ग्राम पंचायतों, गांवो और मतदान केंद्रों को कवर करेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हर प्रदेश के लिए अभियान की निगरानी हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति किया जाना प्रस्तावित है। मंडल कांग्रेस समितियों का गठन जैसा कि उदयपुर नव संकल्प शिविर में पारित प्रस्तावनुरूप ग्राम पंचायत, ग्राम कांग्रेस समितियों का गठन अभियान के शुभारंभ तारीख तक पूरा किया जाना हैं अर्थात 26 जनवरी तक समिति का गठन किया जाना अनिवार्य है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य स्तर के वरिष्ठ नेताओं सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद आदि को हर जिले के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया जायेगा। जिला कांग्रेस कमेटी जिले के वरिष्ठ नेताओं पूर्व विधायक, पूर्व डीसीसी अध्यक्ष, डीसीसी उपाध्यक्ष, महामंत्री आदि को हर ब्लॉक के पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रत्येक गांव के लिए पर्यवेक्षक के रूप में ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त करेगी। मोर्चा संगठन, विभाग और प्रकोष्ठों को भी अभियान में अपने योगदान का समन्वय करने के लिए विभिन्न स्तरों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करनी है। सोशल मीडिया विभाग प्रदेश के हर गांव में व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का ग्राम स्तर पर लक्ष्य तय करने तक अपनी संगठनात्मक नियुक्तियों को पूरा करे। भारत जोड़ो मेला-राज्य स्तर पर युवा केंद्रित कार्यक्रम। विशाल एलईडी स्क्रीन पर यात्रा के दृश्य दिखाएं जाएंगे। प्रसिद्ध गायकों, कलाकारों, सोशल मीडिया प्रभावकों के साथ संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हर राज्य की राजधानी में महिला मार्च। प्रियंका गांधी द्वारा समापन रैली में महिला घोषणा पत्र का विमोचन होगा।

Back to top button