हेडलाइन

CG- कांग्रेस विधायक व प्रत्याशी नये आरोप में घिरे, रेणुका सिंह ने लिस्ट जारी कर कहा, आलाकमान के नक्शे कदम पर चल रहे हैं विधायक

सोनहत 1 नवंबर 2023। भाजपा और कांग्रेस में इस बार टक्कर का मुकाबला है। पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर को होना है। चुनाव का माहौल इस बार काफी टाइट है, जहां कुछ जगहों पर कांग्रेस का दबदबा है, तो कई जगहों पर भाजपा ने भी बढ़त बनायी है। इसी बीच शिकवा शिकायतों का दौर भी खूब चल रहा है। सरगुजा सांसद और बीजेपी से सोनहत प्रत्याशी रेणुका सिंह फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है। इस बार रेणुका सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर जमकर निशाना साधा है।

रेणुका सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट अपने प्रतिद्वंदी गुलाब कमरों पर गंभीर आरोप लगाया है। रेणुका सिंह ने कहा हैकि कांग्रेस के विधायक अपने आलाकमान के नक्शे कदम पर चल रहे है। दीदी,बीवी के बाद कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो का जीजा प्रेम भी सामने आ गया है। विधायक गुलाब कमरो ने अपने वकील जीजा को नोटरी बनवाने के लिए अनुशंसा की है। कई प्रतिभावान अधिवक्ता साथियों का हक मारकर उन्होंने अपने जीजा जयलाल सिंह करयाम को नोटरी बनाने में सफल रहे। रेणुका सिंह ने कहा है कि गुलाब कमरो क्षेत्र का विकास करने के लिए नहीं अपने परिवार का विकास करने के लिए विधायक बने इस बार हिसाब होगा।

आपको बता दें कि गुलाब कमरो पर हमेशा गंभीर आरोप लगता रहा है। कमरो पर कभी अपने करीबियों को विधायक मद की राशि बांटने का आरोप लगता है, तो कभी पत्नी के नाम पर गरीबी रेखा का कार्ड बना लेने का मुद्दा उलझता है। अब एक बार वो फिर से नये आरोपों में घिर गये हैं। रेणुका सिंह ने इसे लेकर एक लिस्ट भी पोस्ट की है, जिसमें कांग्रेस के अलग-अलग नेताओं का अनुशंसा है। वहीं गुलाब कमरो ने भी नोटरी के लिए अनुशंसा की है।

Back to top button