हेडलाइन

CG:सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर तोड़ा दम…

सुकमा31 जनवरी 2024। नक्सली इलाके में पदस्थ सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से परेशान होने के चलते जवान ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल जवान के शव को जिला अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।


जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ 150 बटालियन का जवान सुकमा जिले के दोरनापाल स्थित कैंप में पदस्थ कर रहा था। जहां वह कैंप में ड्यूटी कर रहा था। मंगलवार को खुदकुशी करने के लिए जवान ने अपने साथी के रायफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर विभागीय अफसर पहुंचे। जवान बिहार के रोहतक जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जवान मानसिक रूप से परेशान था। हांलाकि खुदकुशी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। जवान के शव को जिला अस्पताल में रखा गया है जिसे उसके गांव भेजा जायेगा।

Back to top button