हेडलाइन

CG बच्चे की मौत: नये घर में पानी डालने के लिए पंप चालू करने गया था बच्चा, करंट लगने से हो गई मौत

 

बालोद 7 मार्च 2024।
अर्जुन्दा थाना इलाके में एक 14 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नये मकान में पानी डालने के लिए मोटर पंप चालू करने गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जब तक उनके परिजनों को जानकारी होती तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक अर्जुन्दा निवासी महेश गजेन्द्र के घर नया घर बनाने का काम चल रहा था। मजदूरों की ओर से उस दिन का काम पूरा होने के बाद नये घर में पानी डालने के लिए 14 साल का बच्चा हितक मोटर पंप चालू करने गया। उसी समय उनके पिता महेश कुछ सामान लाने के लिए वहां से चला गया और जब वह वापस घर लौटा तो हितक मोटर पंप में करंट की चपेट में आने से चिपक गया था। जिसके बाद महेश ने तुरंत मोटर पंप को बंद किया और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा लाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अर्जुंदा थाने में मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम किया गया।

Back to top button