क्राइमहेडलाइन

CG- डबल मर्डर : पति-पत्नी की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी, दो से तीन दिन पहले वारदात की आशंका

कोरबा 5 अगस्त 2023। कोरबा में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब बुजुर्ग दंपत्ति की लाश मिल गयी। घटना कोरबा के पसान थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग दंपत्ति की लाश जिस हालत में मिली है, उससे एक बात तो साफ है कि मामला हत्या का है। हालांकि पुलिस इस मामले में जांच के बाद ही कुछ बोलने की बात कह रही है।

लाश डिकंपोज हो चुका है, लिहाजा आशंका है कि वारदात दो से तीन दिन पुरानी हो सकती है। घटना पसान थाना इलाके के लैगा गांव के छेरकाबांध बस्ती की है। मकान में पति-पत्नी ही रहा करते थे। दो दिन से दंपत्ति को लोगों ने देखा नहीं थी। जिसके बाद लोगों ने ये माना कि दोनों कहीं गये होंगे। इसी बीच घर से दुर्गंध आनी शुरू हो गयी।

जिसके बाद आसपास के लोगों ने खोजबीन शुरू की, तो दोनों की लाश मिली। पुलिस को इस घटना की सूचना दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया है। शव पर चोट के भी निशान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

तीन दिन पहले भी पति-पत्नी की मिली थी लाश

कोरबा जिले के खपराभट्ठा मोहल्ले में मंगलवार देर रात पति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चों ने मां की लहूलुहान लाश और पिता को फांसी पर लटका हुआ देखकर आसपास के लोगों को खबर की। इसके बाद लोगों ने CSEB पुलिस चौकी को सूचना दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी चौकी का है।

Back to top button