हेडलाइन

CG-गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रेंड की मौत : B.Sc स्टूडेंट ने प्रेमिका संग की आत्महत्या, लड़के के घरवालों ने भेजा था प्रेमिका के घर शादी का प्रस्ताव

रायगढ़ 16 जून 2023। रायगढ़ में प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। घटना खरसिया के जोबी चौकी की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक लड़की के घर एक सप्ताह पहले ही लड़के के घरवालों ने रिश्ते का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन लड़की पक्ष वाले इस रिश्ते को लेकर आनाकानी कर रहे थे। लड़की पक्ष की ओर से जवाब में देरी से नाराज युवक-युवती ने आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक मृतक चंद्रशेखर राठिया और मृतिका जामुना राठिया के बीच बीते 2 सालों से प्रेम प्रसंग था। एक दिन पहले दोनो घर से लापता हुए था, जिसके बाद अब दोनों का शव मिला है। प्रेमी युगल का शव मिला है। दोनों एक ही कालेज में बीएससी की पढ़ाई कर रहे थे। मंगलवार की रात दोनों अपने घर से निकले और कुछ दूर स्थित जंगल में जाकर जहर खा लिया। जोबी चौकी क्षेत्र के ग्राम डोमनारा जंगल में प्रेमी जोड़े की लाश मिली है।

दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को भी थी। दोनों के एक ही जाति के होने के कारण चंद्रशेखर के परिजन जमुना के घर दोनों की शादी की बात करने गए थे। जमुना के परिजनों ने हाल में ही घर में हुई शादी का हवाला देते हुए कुछ माह बाद इस मामले में चर्चा करने की बात कही। इससे दोनों ने मान लिया कि परिजन इस रिश्ते के खिलाफ हैं। इससे दोनों की मौत हो गई। सुबह चंद्रशेखर का भाई अपने मित्रों के साथ जंगल गया। यहां उसने दोनों के शव को देख कर परिजनों को जानकारी दी।

Back to top button