हेडलाइन

7th Pay Commission : कर्मचारियों को बड़ा तोहफा…सैलरी में 10000 रुपए तक की होगी वृद्धि

भोपाल 21 जुलाई 2023 कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल उनके महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। दरअसल महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ लाखों कर्मचारियों को मिलेगा। वहीं उनके वेतन में 10000 रुपए तक वृद्धि देखी जा सकता है। इसके साथ ही इनके सैलरी में इजाफा सहित उन्हें अन्य

डीए बढ़कर हुए 42 फीसद
लंबे इंतजार के बाद आगे का मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की गई है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 4% अतिरिक्त महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उनके DA केंद्र के समान हो गए हैं। वर्तमान में उन्हें 38% महंगाई भत्ते का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा था लेकिन जुलाई महीने में जारी हुए आदेश के तहत एक जनवरी 2023 से कर्मचारियों को 42 फीसद महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा।

महंगाई भत्ते में वृद्धि
इधर केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा लाभ दिया गया। वित्त मंत्रालय द्वारा पब्लिक इंटरप्राइजेज अपार्टमेंट ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम के बोर्ड स्तर और इसे नीचे के पद वाले अधिकारी और सुपरवाइजर वाले अधिकारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की है। 1992 के वेतनमान पर औद्योगिक महंगाई भत्ता के आधार पर यह वृद्धि की जाएगी। जुलाई में जारी हुए सर्कुलर के मुताबिक महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई 2023 से लागू होगी। इसके साथ ही कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के रूप में 39.2% की वृद्धि का लाभ मिलेगा।

हाउस रेंट अलाउंस में भी वृद्धि
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सरकारी सेवकों के सातवें वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस में भी वृद्धि की है। सरकार द्वारा B श्रेणी शहर के लिए हाउस रेंट अलाउंस 9% कर दिया गया है जबकि C श्रेणी के अन्य शहरों के लिए एचआरए 6% किया गया है। बता दे अभी तक शासकीय सेवकों को छठे वेतनमान पर हाउस रेंट अलाउंस का भुगतान किया जा रहा था। जिसमें वृद्धि की घोषणा की गई है।

Back to top button