हेडलाइन

कांग्रेस अधिवेशन : देश और कांग्रेस के लिए ये चुनौती का वक्त… सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय अधिवेशन में दिया अपने पारी को लेकर भी बड़ा संकेत…

रायपुर 25 फरवरी 2023। कांग्रेस के 85वें अधिवेशन को यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी संभालने से लेकर अब तक आए उतार-चढ़ाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- 1998 में जब मैं पहली बार पार्टी अध्यक्ष बनी तब से लेकर आज तक यानी पिछले 25 सालों में बहुत कुछ अच्छा और कुछ बुरा अनुभव भी रहा। इस दौरान सोनिया गांधी ने यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। बीजेपी-आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है। चंद व्यापारियों को फायदा पहुंचाकर आर्थिक तबाही मचाई है। मुझे खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हुई। जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।

उन्होंने कहा कि 2004 और 2009 में पार्टी का परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का मेरा निर्णय। यह व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए संतोषजनक रहा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मुझे पूरा सहयोग मिला। जिस बात से मुझे सबसे ज्यादा संतुष्टि है, वह ये कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ अब मेरी पारी समाप्त हो सकती है। ये पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक पार्टी नहीं है, बल्कि एक परिवार है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने कहा कि, राहुल गांधी ने मुश्किल यात्रा को पूरा किया। देश और कांग्रेस के लिए ये चुनौती का वक्त है।

Back to top button