हेडलाइन

CG : कबीरधार सड़क दुर्घटना पर CM साय ने की सहायता राशि की घोषणा, मृतकों के परिवार वालों और घायलों को मिलेगा…..

रायपुर 20 मई 2024। कबीरधाम जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक 19 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। वहीं 3 अन्य लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। इस दुःखद हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संवेदना जाहिर करते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख और हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का फैसला लिया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया था। कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुई इस सड़क दुर्घटना में तेंदुपत्ता तोड़कर लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप खाई में गिर गयी थी। इस हादसे में अब तक 19 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है, वहीं 3 अन्य ग्रामीणों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। इस भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख जारी किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा….”कबीरधाम जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 19 हो गई हैं, 3 लोग घायल हैं। दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारजनों के साथ पूरी तरह खड़ा है। हमनें मृतकों के परिजनों को 5 लाख और इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है। प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरती जाये। ऐसे हादसे रोकने के हरसंभव उपाय होने चाहिये।

 

Back to top button