हेडलाइन

CG: हैवानियत- महिला से बलात्कार कर गुप्तांग में डाल दिया रॉड, तड़पती महिला के विरोध करने पर साइको किलर ने दे दी खौफनाक मौत !

जांजगीर 10 अप्रैल 2022 । जांजगीर में एक शख्स की रूह कपा देने वाली हैवानियत की खबर सामने आ रही है। इस साइको इंसान ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ पहले तो बलात्कार किया और फिर उसके गुप्तांग में राड डाल दिया। विक्षिप्त महिला उस शख्स की हैवानियत से तड़पती और बिलखती रही, लेकिन उसे एक बार भी दया नही आई और उसने महिला के बाल पकड़कर खिचते हुए पत्थर मे सिर पटक कर उसकी हत्या कर फरार हो गया। CCTV से घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को वारदात के 3 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा घटनाक्रम जांजगीर जिला के डभरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि डभरा नगर निवासी 58 वर्षीय प्रमिला उर्फ मुन्नी ठाकुर मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। रात के वक्त वह वह कहीं भी सड़क किनारे या सूनसान स्थान पर सो जाया करती थी और रास्ते से गुजरने वाले लोग उसे खाना दे दिया करते थे। बुधवार 6 अप्रैल की सुबह लोगों ने उक्त विक्षिप्त महिला को गंभीर घायल हालत में सड़क किनारे पड़ा देखा गया। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर डभरा पुलिस ने महिला की मौत पर मर्ग कायम कर इसे हादसा मानकर मामले की जांच कर रही थी। डभरा थाना प्रभारी डी.आर.टंडन ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम में महिला के शरीर पर गंभीर चोट के साथ ही गुप्तांग में चोट के निशान मिलने की जानकारी दी गयी। डॉक्टरों के इस खुलासे के बाद इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गयी। शव मिलने वाली जगह पर लगे CCTV के फुटेज जब पुलिस ने चेक किए, तो उसमें एक युवक का विक्षिप्त महिला के साथ हैवानियत की हकीकत सामने आई।

जिसके बाद पुलिस ने इस वारदात में शामिल शख्स की तलाश शुरू किया गया। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि 5 अप्रैल की रात करीब 2 बजे आरोपी किशन यादव मौके पर पहुंचा था। उसने प्रमिला के बाल पकड़कर मकान के बगल में ले गया और उसके सिर को पत्थर से पटक दिया। साथ ही उसकी बुरी तरह से पिटाई भी की गयी। पुलिस ने डभरा निवासी किशन यादव को 9 अप्रैल को हिरासत में लेकर जब पूछताछ किया गया, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में किशन ने बताया कि वह महिला को रात में अकेला देख सूनसान स्थान पर ले गया और उसने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह चिल्लाती रही और उसे धक्का दे रही थी। इस पर उसने लोहे की रॉड महिला के गुप्तांग में डाल दी। उसके चेहरे पर लात-घूंसों से मारकर उसे शांत कराने की कोशिश की गयी।इसके बाद भी जब वह शांत नही हुई तो उसने महिला के सिर पत्थर पर पटक दिया। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई, और वह वहां से भाग निकला। पुलिस ने इस साइको किलर के खिलाफ हत्या और बलात्कार का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Back to top button