मनोरंजन

VIDEO :ये किस लड़के के साथ नजर आई जाह्नवी कपूर….कार में बैठकर निकले दोनों

मुंबई 24 अक्टूबर 2022 जाह्नवी कपूर ने फिल्म ‘धड़क‘ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। जाह्नवी आज के दौर की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। फिल्मों के साथ वह जिम और एयरपोर्ट लुक को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। अपनी लव लाइफ को लेकर जाह्नवी कम ही खुलकर बात करती दिखती हैं। हाल ही में करण जौहर ने ‘कॉफी विद करण 7‘ में खुलासा किया था कि जाह्नवी और सारा ने एक वक्त पर दो भाइयों को डेट किया है। करण ने नाम तो नहीं बताया लेकिन फैन्स ने अनुमान लगाया कि उनका इशारा वीर पहाड़िया और शिखर पहाड़िया की ओर है। रिपोर्ट के मुताबिक, जाह्नवी ने शिखर पहाड़िया को डेट किया था। बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। अब पहली बार सार्वजनिक रूप से वह अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुई हैं।

https://www.instagram.com/reel/CkDt_6gJEat/?utm_source=ig_web_copy_link


सामने आए वीडियो में जाह्नवी कपूर एक रेस्टोरेंट से निकलती हैं। वह वहां मौजूद पपराजी की ओर देखती हैं और मुस्कुराती हैं। इसके बाद जाह्नवी सीधे कार के पास पहुंचीं और अंदर बैठ गईं। ड्राइविंग सीट पर शिखर पहाड़िया पहले से ही बैठे हुए थे। आउटिंग के दौरान जाह्नवी ने पिंक कलर का सलवार सूट पहना हुआ है।

Back to top button