क्राइम

CG: अधूरी प्रेम कहानी : प्रेमी जोड़े की शादी से घरवालों ने किया इंकार,नाबालिग जोड़े ने खाया जहर,प्रेमिका की मौत…. प्रेमी की हालत गंभीर

कोरबा 19 जुलाई 2023। कोरबा में एक नाबालिक प्रेमी जोड़े ने जहर सेवन कर खदकुशी की कोशिश की हैं। इस घटना में लड़की की जहां मौत हो गयी,वही लड़के की हालत गंभीर बनी हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि रायपुर के भाटापार में रहने वाला प्रेमी जोड़ा तीन दिन पहले घर से भागकर कोरबा आ गये थे। आज सुबह दोनों युवक-युवती ने रेल्वे स्टेशन से कुछ दूरी पर जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की। जब तक दोनों को अस्पताल लाया गया, इतनी देर में युवती की मौत हो गयी,जबकि युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही हैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना उरगा थाना अंतर्गत सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन के पास का हैं। बताया जा रहा हैं कि स्टेशन से कुछ दूरी पर प्रेमी जोड़ा को स्थानीय लोगों ने बेहोशी की हालत में देखा। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस की टीम ने तुरंत प्रेमी जोड़े को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन समय पर उपचार नही मिल पाने के कारण लड़की की मौत हो गयी,जबकि लड़के की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। नाबालिग प्रेमी जोड़ा रायपुर के भाटापार निवासी हैं, जिसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दिया हैं। परिजनों को घटना की जानकारी देकर अस्पताल बुलाया गया है। घटना के संबंध में लड़की के परिजनों ने बताया कि दोनों पिछले तीन दिनों से घर से लापता थे।

इसकी सूचना उन्होने पुलिस में दर्ज करायी थी। पुलिस अपने स्तर से तलाश कर रही थी, लेकिन कोई पता नहीं चला था। बताया जा रहा है कि सरगबुंदिया स्टेशन मास्टर प्रेमी जोड़े को स्टेशन पर बैठे हुए देखा था। इसके बाद दोनों स्टेशन के आगे चले गए थे। प्रेमी जोड़े ने जहर खाया और मौके पर ही बेहोश हो गए। उसके बाद राहगीरों की नजर उन पर पड़ी और मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे से शादी करने वाले थे। लेकिन उनके परिजन तैयार नहीं थे। विरोध करने पर दोनों घर से भाग गए थे। इसके बाद उन्होने खदकुशी करने की नीयत से जहर का सेवन कर लिया। इस घटना में युवती की मौत हो गयी, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई हैं। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

Back to top button