क्राइम

CG : माँ की आंखों के सामने डूब गया मासूम बेटा……पुन्नी मेला देखने गया था परिवार …..नहाने की जिद में गहरे पानी में डूबा 12 साल का…..

दुर्ग 19 नवंबर 2021। दुर्ग में पुन्नी मेला से एक बुरी खबर सामने आ रही हैं, यहां परिवार के साथ पुन्नी मेला नहाने गए एक 12 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने समय रहते बच्चे को पानी से निकाला और अस्पताल भी भिजवाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सुपेला राजीव नगर निवासी प्रकाश साव अपने परिवार के साथ शुक्रवार दोपहर महमरा एनीकट पुन्नी मेला देखने गया हुआ था। इस दौरान उनका 12 साल का बेटा आदित्य ने एनीकट में नहाने की जिद की। प्रकाश साव और परिवार एनीकट में नहाने गया। नहाते समय आदित्य अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

आदित्य को डूबता देख परिवार वालों ने मदद की गुहार लगाई। इस पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस वालों ने तुरंत एनीकट में उतरकर आदित्य को पानी से बाहर निकाला। अधिक पानी पी लेने की वजह से आदित्य बेहोश हो गया था। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के कुछ घंटों बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस घटना में मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वही इस घटना की जानकारी के बाद से परिवार में मातम व्याप्त है।

Back to top button