×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Wednesday, 26 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG-लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर 26 अगस्त 2026। शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किराए के मकान में युवक की खून से लथपथ लाश मिली, जबकि उसके साथ रह रही युवती ने भी अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर का है। पुलिस के अनुसार, मोहन पैकरा और महिमा सिदार लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और अलग-अलग जगहों पर किराए के मकानों में साथ रह चुके थे। वर्तमान में दोनों सुभाष नगर स्थित किराए के मकान में रह रहे थे।

Advertisement

रक्षा बंधन पर घर जाने की बात को लेकर हुआ विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रक्षा बंधन के मौके पर महिमा अपने घर जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आ रही है। विवाद के बाद मोहन की खून से लथपथ हालत में लाश मिली।

घटना के बाद महिमा ने भी कथित तौर पर धारदार वस्तु से अपना गला काट लिया। उसकी हालत गंभीर होने पर तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

युवती ने पुलिस को क्या बताया?

पुलिस को दिए अपने प्रारंभिक बयान में युवती ने बताया कि उसके साथ रह रहे युवक ने कथित तौर पर खुद अपना गला काट लिया था। युवक को खून से लथपथ हालत में देखने के बाद उसने भी अपना गला काट लिया।

हालांकि, पुलिस युवती के इस बयान के आधार पर ही अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। घटनास्थल की परिस्थितियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

10 साल से साथ रहने की जानकारी

बताया जा रहा है कि दोनों करीब 10 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे और इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर साथ रह चुके थे। उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी भी सामने आई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

फिलहाल युवक की मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, यह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस युवती के बयान के साथ-साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि युवक ने आत्मघाती कदम उठाया या फिर उसकी मौत के पीछे कोई अन्य वजह है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी, 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित

RECOMMENDED

TET विवाद के बीच शिक्षकों को बड़ी राहत, सेवा सुरक्षा और विभागीय TET पर शिक्षा मंत्री का आश्वासन; 27 अगस्त को दुर्ग में रक्षा सूत्र यात्रा

RECOMMENDED

CG-रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल, फरसाबहार और भेलवा में महतारी सदन निर्माण की घोषणा

RECOMMENDED
Omega-3 supplements

ओमेगा-3 सप्लीमेंट: दिल, दिमाग और त्वचा को सेहतमंद रखने का कारगर जरिया, विशेषज्ञ से समझें सही मात्रा

RECOMMENDED
Philips 5G Smartphone

Philips 5G Smartphone India Launch: 6.67-इंच 120Hz डिस्प्ले और 64MP कैमरे के साथ Philips की भारतीय स्मार्टफोन बाजार में वापसी

RECOMMENDED
Maruti Fronx CNG Finance Plan

Maruti Fronx CNG Finance Plan : ₹2 लाख की डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी मासिक EMI? जानें पूरा गणित

RECOMMENDED
Ai+ Nova 2 Power

Ai+ Nova 2 Power : बाज़ार में उतरने से पहले एथिकल हैकर्स और टेक एक्सपर्ट्स कर रहे नए हैंडसेट की टेस्टिंग

RECOMMENDED
2027 Hyundai Palisade

2027 हुंडई पैलिसेडे एल लक्ज़री हाई-रूफ वेरिएंट का अनावरण: KRW 44.78 मिलियन से शुरू

RECOMMENDED
Redmi 17C 5G

Redmi 17C 5G Global Launch : 6.9-इंच 120Hz डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी के साथ नया बजट स्मार्टफोन मार्केट में उतरा

RECOMMENDED
Studds' SMK Typhoon helmet

टू-व्हीलर राइडर्स के लिए अच्छी खबर: Studds के SMK Typhoon हेलमेट को ब्रिटेन के SHARP टेस्ट में मिली 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग

RECOMMENDED
MG Tomahawk vs Mahindra XEV 9S

MG Tomahawk vs Mahindra XEV 9S : कीमत, रेंज और फीचर्स में कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार?

RECOMMENDED
India Post GDS Recruitment 2026

India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर, 28 हजार ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती जल्द

RECOMMENDED

CG: नौकरी के नाम पर 50 हजार लेने का आरोप, गिरफ्तार प्रणव अवस्थी के खिलाफ नई शिकायत

RECOMMENDED

CG News: YouTube और सोशल मीडिया से सीखा ATM में चोरी का तरीका, धातु की प्लेट लगाकर उड़ाई 1.15 लाख की रकम

RECOMMENDED
CG Weather Update

छत्तीसगढ़ में बारिश से मिलेगी राहत, तीन जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट, पढ़िये मौसम विभाग की चेतावनी

RECOMMENDED

CG शिक्षा मंत्री बयान VIDEO: शिक्षक साझा मंच की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री ने जारी किया VIDEO, कहा, नौकरी को लेकर शिक्षकों को  चिंता करने की जरूरत नहीं

RECOMMENDED

ब्रेकिंग-शिक्षा मंत्री के साथ बैठक खत्म: शिक्षकों के लिए विभागीय TET कराने पर सरकार राजी, सेवा सुरक्षा का मिला आश्वासन, पढ़िये आज बैठक में क्या-क्या हुआ

RECOMMENDED

नियुक्ति न्यूज : रामलाल चौहान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बने, राज्य सरकार ने आयोग की अहम नियुक्ति

RECOMMENDED

CG: नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, मालिक को ही चूना लगाने की थी प्लानिंग फर्जी हस्ताक्षर से 85 हजार निकालने की कोशिश

RECOMMENDED

CG: सांसद-विधायकों के आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट, कई केस अब भी लंबित

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी, 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित