×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Wednesday, 26 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG News: YouTube और सोशल मीडिया से सीखा ATM में चोरी का तरीका, धातु की प्लेट लगाकर उड़ाई 1.15 लाख की रकम

कांकेर 26 अगस्त 2026। सोशल मीडिया और YouTube से ATM में चोरी करने का तरीका सीखकर ग्राहकों की रकम उड़ाने का मामला सामने आया है। कांकेर शहर के अलग-अलग ATM में कैश निकलने वाले स्लॉट पर धातु की प्लेट लगाकर रकम फंसाने और बाद में उसे चोरी करने वाले विधि से संघर्षरत बालक को सिटी कोतवाली पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने 5 अगस्त से 23 अगस्त के बीच अलग-अलग ATM से कुल 1 लाख 15 हजार 800 रुपये की रकम चोरी की। मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही की पहचान की।

Advertisement

ATM स्लॉट में लगाता था धातु की प्लेट

पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए ATM मशीन के कैश निकलने वाले स्लॉट में धातु की प्लेट लगा देता था। इसके कारण जब कोई ग्राहक ATM से पैसे निकालने की कोशिश करता था तो रकम मशीन से पूरी तरह बाहर नहीं निकलती और स्लॉट में फंस जाती थी।

ग्राहक को लगता था कि ATM से पैसा नहीं निकला है। इसके बाद ग्राहक के वहां से जाने का इंतजार किया जाता था। जैसे ही ग्राहक ATM से चला जाता, आरोपी मौके पर पहुंचकर फंसी हुई रकम निकाल लेता था।

CCTV और मुखबिर की सूचना से खुला मामला

ATM से लगातार रकम चोरी होने की शिकायतों के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सिटी कोतवाली पुलिस ने विभिन्न ATM के CCTV फुटेज खंगाले, जिसके बाद एक संदेही की पहचान हुई।

पुलिस को मुखबिर से भी महत्वपूर्ण सूचना मिली। इसके आधार पर विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में बालक ने ATM से रकम चोरी करने की वारदात स्वीकार की। पूछताछ के दौरान उसने चोरी का तरीका YouTube और सोशल मीडिया के माध्यम से सीखने की जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

कांकेर पुलिस का कहना है कि ATM में किसी भी तरह की तकनीकी गड़बड़ी या कैश फंसने की स्थिति में ग्राहकों को तत्काल बैंक या संबंधित ATM सेवा प्रदाता से संपर्क करना चाहिए और संदिग्ध स्थिति में पुलिस को भी सूचना देनी चाहिए।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी, 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित

RECOMMENDED

TET विवाद के बीच शिक्षकों को बड़ी राहत, सेवा सुरक्षा और विभागीय TET पर शिक्षा मंत्री का आश्वासन; 27 अगस्त को दुर्ग में रक्षा सूत्र यात्रा

RECOMMENDED

CG-रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल, फरसाबहार और भेलवा में महतारी सदन निर्माण की घोषणा

RECOMMENDED
Omega-3 supplements

ओमेगा-3 सप्लीमेंट: दिल, दिमाग और त्वचा को सेहतमंद रखने का कारगर जरिया, विशेषज्ञ से समझें सही मात्रा

RECOMMENDED
Philips 5G Smartphone

Philips 5G Smartphone India Launch: 6.67-इंच 120Hz डिस्प्ले और 64MP कैमरे के साथ Philips की भारतीय स्मार्टफोन बाजार में वापसी

RECOMMENDED
Maruti Fronx CNG Finance Plan

Maruti Fronx CNG Finance Plan : ₹2 लाख की डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी मासिक EMI? जानें पूरा गणित

RECOMMENDED
Ai+ Nova 2 Power

Ai+ Nova 2 Power : बाज़ार में उतरने से पहले एथिकल हैकर्स और टेक एक्सपर्ट्स कर रहे नए हैंडसेट की टेस्टिंग

RECOMMENDED
2027 Hyundai Palisade

2027 हुंडई पैलिसेडे एल लक्ज़री हाई-रूफ वेरिएंट का अनावरण: KRW 44.78 मिलियन से शुरू

RECOMMENDED
Redmi 17C 5G

Redmi 17C 5G Global Launch : 6.9-इंच 120Hz डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी के साथ नया बजट स्मार्टफोन मार्केट में उतरा

RECOMMENDED
Studds' SMK Typhoon helmet

टू-व्हीलर राइडर्स के लिए अच्छी खबर: Studds के SMK Typhoon हेलमेट को ब्रिटेन के SHARP टेस्ट में मिली 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग

RECOMMENDED
MG Tomahawk vs Mahindra XEV 9S

MG Tomahawk vs Mahindra XEV 9S : कीमत, रेंज और फीचर्स में कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार?

RECOMMENDED
India Post GDS Recruitment 2026

India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर, 28 हजार ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती जल्द

RECOMMENDED

CG: नौकरी के नाम पर 50 हजार लेने का आरोप, गिरफ्तार प्रणव अवस्थी के खिलाफ नई शिकायत

RECOMMENDED

CG-लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

RECOMMENDED
CG Weather Update

छत्तीसगढ़ में बारिश से मिलेगी राहत, तीन जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट, पढ़िये मौसम विभाग की चेतावनी

RECOMMENDED

CG शिक्षा मंत्री बयान VIDEO: शिक्षक साझा मंच की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री ने जारी किया VIDEO, कहा, नौकरी को लेकर शिक्षकों को  चिंता करने की जरूरत नहीं

RECOMMENDED

ब्रेकिंग-शिक्षा मंत्री के साथ बैठक खत्म: शिक्षकों के लिए विभागीय TET कराने पर सरकार राजी, सेवा सुरक्षा का मिला आश्वासन, पढ़िये आज बैठक में क्या-क्या हुआ

RECOMMENDED

नियुक्ति न्यूज : रामलाल चौहान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बने, राज्य सरकार ने आयोग की अहम नियुक्ति

RECOMMENDED

CG: नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, मालिक को ही चूना लगाने की थी प्लानिंग फर्जी हस्ताक्षर से 85 हजार निकालने की कोशिश

RECOMMENDED

CG: सांसद-विधायकों के आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट, कई केस अब भी लंबित

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी, 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित