×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Wednesday, 26 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG-रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल, फरसाबहार और भेलवा में महतारी सदन निर्माण की घोषणा

जशपुर, 26 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने भी बहनों को उपहार भेंट कर अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला बताते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

Advertisement

महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के प्रति जिम्मेदारी दोहराने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत होती हैं, तो उसका सकारात्मक असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के केंद्र में माताओं-बहनों का सम्मान, स्वावलंबन और बेहतर भविष्य है।

फरसाबहार और भेलवा में बनेगा महतारी सदन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम पंडरीपानी में करीब 64 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें महतारी सदन भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत फरसाबहार और भेलवा में भी महतारी सदन के निर्माण की घोषणा की। इन केंद्रों के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों और महिला संगठनों को बैठक, प्रशिक्षण और आजीविका संबंधी गतिविधियों के लिए सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा मुख्य मार्ग से दानी मोड़ा बस्ती तक सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 23 लाख रुपये की स्वीकृति की जानकारी भी दी गई।

महतारी वंदन योजना से 67 लाख से ज्यादा बहनों को लाभ

मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। रक्षाबंधन को देखते हुए प्रदेश की 67 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों में 31वीं किस्त के रूप में 631 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता देना ही सरकार का उद्देश्य नहीं है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके कौशल को रोजगार एवं आजीविका के अवसरों से जोड़ना भी प्राथमिकता है।

महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक मदद

कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों के विस्तार के लिए आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए। मोंगरा स्व-सहायता समूह, भगोरा; वैष्णवी स्व-सहायता समूह और चांद स्व-सहायता समूह, कंदईबहार को 1.50-1.50 लाख रुपये, जबकि प्रतिज्ञा समूह, बड़ा बस्ती को 1 लाख रुपये की सहायता दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व-सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

बेटियों के सुरक्षित भविष्य पर भी जोर

कार्यक्रम में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बालिका मीनाक्षी यादव और श्रेया पैंकरा को खाता पासबुक प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है।

वहीं, स्वामित्व योजना के तहत पांच हितग्राहियों को पट्टे भी वितरित किए गए। इससे उन्हें अपनी संपत्ति के अधिकार से जुड़े दस्तावेजी संरक्षण में मदद मिलेगी।

सुशासन के लिए ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की सुविधाओं को लोगों तक सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से 36 विभागों की 700 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। वहीं, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शुरू की गई है।

‘पूरे छत्तीसगढ़ की बहनों के विष्णु भैया हैं मुख्यमंत्री’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं के सम्मान और आर्थिक स्वावलंबन को शासन की प्राथमिकताओं में रखा है। उन्होंने महतारी वंदन योजना और महतारी सदन को महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पूरे छत्तीसगढ़ की बहनों के ‘विष्णु भैया’ हैं और महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन तथा कल्याण के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम में विधायक गोमती साय, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र की माताएं-बहनें मौजूद रहीं।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी, 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित

RECOMMENDED

TET विवाद के बीच शिक्षकों को बड़ी राहत, सेवा सुरक्षा और विभागीय TET पर शिक्षा मंत्री का आश्वासन; 27 अगस्त को दुर्ग में रक्षा सूत्र यात्रा

RECOMMENDED
Omega-3 supplements

ओमेगा-3 सप्लीमेंट: दिल, दिमाग और त्वचा को सेहतमंद रखने का कारगर जरिया, विशेषज्ञ से समझें सही मात्रा

RECOMMENDED
Philips 5G Smartphone

Philips 5G Smartphone India Launch: 6.67-इंच 120Hz डिस्प्ले और 64MP कैमरे के साथ Philips की भारतीय स्मार्टफोन बाजार में वापसी

RECOMMENDED
Maruti Fronx CNG Finance Plan

Maruti Fronx CNG Finance Plan : ₹2 लाख की डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी मासिक EMI? जानें पूरा गणित

RECOMMENDED
Ai+ Nova 2 Power

Ai+ Nova 2 Power : बाज़ार में उतरने से पहले एथिकल हैकर्स और टेक एक्सपर्ट्स कर रहे नए हैंडसेट की टेस्टिंग

RECOMMENDED
2027 Hyundai Palisade

2027 हुंडई पैलिसेडे एल लक्ज़री हाई-रूफ वेरिएंट का अनावरण: KRW 44.78 मिलियन से शुरू

RECOMMENDED
Redmi 17C 5G

Redmi 17C 5G Global Launch : 6.9-इंच 120Hz डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी के साथ नया बजट स्मार्टफोन मार्केट में उतरा

RECOMMENDED
Studds' SMK Typhoon helmet

टू-व्हीलर राइडर्स के लिए अच्छी खबर: Studds के SMK Typhoon हेलमेट को ब्रिटेन के SHARP टेस्ट में मिली 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग

RECOMMENDED
MG Tomahawk vs Mahindra XEV 9S

MG Tomahawk vs Mahindra XEV 9S : कीमत, रेंज और फीचर्स में कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार?

RECOMMENDED
India Post GDS Recruitment 2026

India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर, 28 हजार ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती जल्द

RECOMMENDED

CG: नौकरी के नाम पर 50 हजार लेने का आरोप, गिरफ्तार प्रणव अवस्थी के खिलाफ नई शिकायत

RECOMMENDED

CG News: YouTube और सोशल मीडिया से सीखा ATM में चोरी का तरीका, धातु की प्लेट लगाकर उड़ाई 1.15 लाख की रकम

RECOMMENDED

CG-लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

RECOMMENDED
CG Weather Update

छत्तीसगढ़ में बारिश से मिलेगी राहत, तीन जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट, पढ़िये मौसम विभाग की चेतावनी

RECOMMENDED

CG शिक्षा मंत्री बयान VIDEO: शिक्षक साझा मंच की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री ने जारी किया VIDEO, कहा, नौकरी को लेकर शिक्षकों को  चिंता करने की जरूरत नहीं

RECOMMENDED

ब्रेकिंग-शिक्षा मंत्री के साथ बैठक खत्म: शिक्षकों के लिए विभागीय TET कराने पर सरकार राजी, सेवा सुरक्षा का मिला आश्वासन, पढ़िये आज बैठक में क्या-क्या हुआ

RECOMMENDED

नियुक्ति न्यूज : रामलाल चौहान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बने, राज्य सरकार ने आयोग की अहम नियुक्ति

RECOMMENDED

CG: नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, मालिक को ही चूना लगाने की थी प्लानिंग फर्जी हस्ताक्षर से 85 हजार निकालने की कोशिश

RECOMMENDED

CG: सांसद-विधायकों के आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट, कई केस अब भी लंबित

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी, 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित