×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Wednesday, 26 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG शिक्षा मंत्री बयान VIDEO: शिक्षक साझा मंच की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री ने जारी किया VIDEO, कहा, नौकरी को लेकर शिक्षकों को  चिंता करने की जरूरत नहीं

रायपुर, 26 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ में TET को लेकर चल रहे विवाद के बीच शिक्षक साझा मंच की पहल का असर अब दिखाई देने लगा है। शिक्षक साझा मंच की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शिक्षकों की सेवा सुरक्षा को लेकर बड़ा आश्वासन दिया है। मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिक्षकों को अपनी सेवा और नौकरी को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। सरकार उनके साथ खड़ी है और सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय संचालक रविंद्र राठौर, विकास राजपूत और प्रदीप पांडेय सहित मंच के शीर्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री ने वीडियो बयान जारी कर शिक्षकों को भरोसा दिलाया। मंत्री ने कहा कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी निभाएं और बाकी की चिंता सरकार पर छोड़ दें। सरकार शिक्षकों के हितों और उनकी सेवा सुरक्षा को लेकर गंभीर है।

Advertisement

शिक्षा मंत्री ने कहा- शिक्षक बिल्कुल चिंता न करें

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार शिक्षकों की सेवा सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि उन्हें नौकरी पर खतरे को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार सभी संभावित विकल्पों पर विचार कर रही है, ताकि शिक्षकों की सेवा सुरक्षित रह सके।

मंत्री के इस बयान को TET से प्रभावित शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण आश्वासन माना जा रहा है। खासतौर पर ऐसे समय में जब प्रदेश में TET को लेकर शिक्षक संगठनों की ओर से लगातार अपनी मांगें सरकार के सामने रखी जा रही हैं।

विभागीय TET कराने पर सरकार राजी

बैठक के दौरान TET के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा हुई। शिक्षक संगठनों की मांग और शिक्षकों की सेवा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार विभागीय TET आयोजित कराने पर सहमत हुई है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षकों के लिए विशेष TET आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा विभागीय स्तर पर होगी और इसे शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कराया जाएगा। इसका उद्देश्य शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित योग्यता के दायरे में लाना है।

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को विभागीय TET के लिए आवश्यक प्रक्रिया तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। हालांकि परीक्षा की तारीख, पाठ्यक्रम और अन्य विस्तृत नियमों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

प्रमोशन में TET पर विधि विभाग से ली जाएगी राय

बैठक में पदोन्नति में TET की अनिवार्यता का मुद्दा भी शिक्षक साझा मंच ने उठाया। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस मामले में विधि विभाग से चर्चा करना जरूरी है। विधि विभाग से राय लेने के बाद ही प्रमोशन में TET की अनिवार्यता को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

इससे साफ है कि विभागीय TET को लेकर सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है, लेकिन पदोन्नति के मामले में अभी अंतिम फैसला होना बाकी है।

वित्तीय मांगों पर भी हुई चर्चा

शिक्षकों की वित्तीय मांगों को भी बैठक में प्रमुखता से रखा गया। शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही इन मांगों को लेकर वित्त मंत्री से चर्चा करेंगे। साथ ही उन्होंने शिक्षक साझा मंच से भी अपनी वित्तीय मांगों को वित्त मंत्री के सामने रखने का आग्रह किया।

करीब 20 से 25 मिनट तक चली चर्चा में शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर बारी-बारी से बातचीत हुई। मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों के हितों का ध्यान रखेगी और उनकी सेवा सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव विकल्प पर विचार करेगी।

रविंद्र राठौर ने कहा- अब आश्वासन का क्रियान्वयन जरूरी

बैठक के बाद शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय संचालक रविंद्र राठौर ने कहा कि सरकार ने सेवा सुरक्षा को लेकर ठोस आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मंच को उम्मीद है कि सरकार अपने इस रुख को जल्द ही विभागीय स्तर पर भी लागू करेगी।

रविंद्र राठौर ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों के हित में सकारात्मक बात कही है और अब जरूरत इस बात की है कि इन आश्वासनों का जल्द से जल्द क्रियान्वयन हो। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित होना सबसे महत्वपूर्ण है।

राठौर के मुताबिक बैठक में मंच की सभी पांच प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक साझा मंच अपनी मांगों को लेकर गंभीर है और आगे भी शिक्षकों के हित से जुड़े मुद्दों को सरकार और शिक्षा मंत्री के सामने मजबूती से रखता रहेगा।

TET विवाद में साझा मंच की पहल को मिली बड़ी सफलता

शिक्षक साझा मंच की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री का वीडियो बयान सामने आने के बाद TET प्रभावित शिक्षकों में उम्मीद बढ़ी है। खास बात यह है कि सरकार ने जहां सेवा सुरक्षा को लेकर शिक्षकों को चिंता नहीं करने का संदेश दिया है, वहीं विभागीय TET की प्रक्रिया तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अब शिक्षकों की नजर सरकार के अगले कदम पर है। विभागीय TET की प्रक्रिया कब शुरू होती है और परीक्षा के नियम, पात्रता एवं तारीख को लेकर क्या फैसला होता है, इसे लेकर शिक्षकों और शिक्षक संगठनों की निगाहें शिक्षा विभाग पर टिकी हैं।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी, 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित

RECOMMENDED

TET विवाद के बीच शिक्षकों को बड़ी राहत, सेवा सुरक्षा और विभागीय TET पर शिक्षा मंत्री का आश्वासन; 27 अगस्त को दुर्ग में रक्षा सूत्र यात्रा

RECOMMENDED

CG-रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल, फरसाबहार और भेलवा में महतारी सदन निर्माण की घोषणा

RECOMMENDED
Omega-3 supplements

ओमेगा-3 सप्लीमेंट: दिल, दिमाग और त्वचा को सेहतमंद रखने का कारगर जरिया, विशेषज्ञ से समझें सही मात्रा

RECOMMENDED
Philips 5G Smartphone

Philips 5G Smartphone India Launch: 6.67-इंच 120Hz डिस्प्ले और 64MP कैमरे के साथ Philips की भारतीय स्मार्टफोन बाजार में वापसी

RECOMMENDED
Maruti Fronx CNG Finance Plan

Maruti Fronx CNG Finance Plan : ₹2 लाख की डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी मासिक EMI? जानें पूरा गणित

RECOMMENDED
Ai+ Nova 2 Power

Ai+ Nova 2 Power : बाज़ार में उतरने से पहले एथिकल हैकर्स और टेक एक्सपर्ट्स कर रहे नए हैंडसेट की टेस्टिंग

RECOMMENDED
2027 Hyundai Palisade

2027 हुंडई पैलिसेडे एल लक्ज़री हाई-रूफ वेरिएंट का अनावरण: KRW 44.78 मिलियन से शुरू

RECOMMENDED
Redmi 17C 5G

Redmi 17C 5G Global Launch : 6.9-इंच 120Hz डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी के साथ नया बजट स्मार्टफोन मार्केट में उतरा

RECOMMENDED
Studds' SMK Typhoon helmet

टू-व्हीलर राइडर्स के लिए अच्छी खबर: Studds के SMK Typhoon हेलमेट को ब्रिटेन के SHARP टेस्ट में मिली 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग

RECOMMENDED
MG Tomahawk vs Mahindra XEV 9S

MG Tomahawk vs Mahindra XEV 9S : कीमत, रेंज और फीचर्स में कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार?

RECOMMENDED
India Post GDS Recruitment 2026

India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर, 28 हजार ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती जल्द

RECOMMENDED

CG: नौकरी के नाम पर 50 हजार लेने का आरोप, गिरफ्तार प्रणव अवस्थी के खिलाफ नई शिकायत

RECOMMENDED

CG News: YouTube और सोशल मीडिया से सीखा ATM में चोरी का तरीका, धातु की प्लेट लगाकर उड़ाई 1.15 लाख की रकम

RECOMMENDED

CG-लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

RECOMMENDED
CG Weather Update

छत्तीसगढ़ में बारिश से मिलेगी राहत, तीन जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट, पढ़िये मौसम विभाग की चेतावनी

RECOMMENDED

ब्रेकिंग-शिक्षा मंत्री के साथ बैठक खत्म: शिक्षकों के लिए विभागीय TET कराने पर सरकार राजी, सेवा सुरक्षा का मिला आश्वासन, पढ़िये आज बैठक में क्या-क्या हुआ

RECOMMENDED

नियुक्ति न्यूज : रामलाल चौहान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बने, राज्य सरकार ने आयोग की अहम नियुक्ति

RECOMMENDED

CG: नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, मालिक को ही चूना लगाने की थी प्लानिंग फर्जी हस्ताक्षर से 85 हजार निकालने की कोशिश

RECOMMENDED

CG: सांसद-विधायकों के आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट, कई केस अब भी लंबित

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी, 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित