×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Wednesday, 26 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG: नौकरी के नाम पर 50 हजार लेने का आरोप, गिरफ्तार प्रणव अवस्थी के खिलाफ नई शिकायत

बलौदाबाजार 26 दिसंबर 2026। फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में पहले से गिरफ्तार भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री के बेटे प्रणव अवस्थी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब उनके खिलाफ नौकरी लगाने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने और कथित तौर पर फर्जी NEFT रिसीप्ट भेजने की शिकायत सामने आई है। महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम खेमड़ा निवासी एक बेरोजगार युवक ने बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पूरे मामले की जांच, कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह नौकरी की तलाश में था। इसी दौरान बारनवापारा क्षेत्र के रहने वाले उसके एक परिचित ने उसकी मुलाकात प्रणव अवस्थी से कराई थी। आरोप है कि उसे शराब दुकान में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया गया और इसके एवज में उससे 50 हजार रुपये लिए गए।

Advertisement

नौकरी के लिए 50 हजार लेने का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि नौकरी के लिए रकम लेने के बाद उसे डीडी बनाकर जमा कराने की जानकारी दी गई थी। हालांकि बाद में डीडी संदिग्ध प्रतीत होने पर उसने नौकरी नहीं करने और अपनी 50 हजार रुपये की रकम वापस करने की मांग की।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, रकम वापस करने के लिए प्रणव अवस्थी की ओर से NEFT के माध्यम से पैसा ट्रांसफर करने की रिसीप्ट भेजी गई। लेकिन उसके बैंक खाते में राशि जमा नहीं हुई।

NEFT रिसीप्ट भी फर्जी होने का दावा

शिकायतकर्ता का दावा है कि जब बैंक खाते में रकम नहीं पहुंची तो उसने भेजी गई NEFT रिसीप्ट की जांच कराई। जांच के दौरान कथित तौर पर रिसीप्ट भी संदिग्ध पाई गई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।

पीड़ित ने शिकायत में FIR दर्ज करने और 50 हजार रुपये की राशि वापस दिलाने की मांग की है।

शिकायत महासमुंद भेजी जाएगी

मामले में पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ता को बताया कि शिकायत का संबंध महासमुंद जिले से है। इसके चलते शिकायत को संबंधित जिले में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

अब संबंधित पुलिस मामले की जांच करेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में पहले से गिरफ्तार

गौरतलब है कि प्रणव अवस्थी को ग्रामीण चिकित्सा सहायक के कथित फर्जी ट्रांसफर आदेश से जुड़े मामले में पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, कंप्यूटर के माध्यम से फर्जी ट्रांसफर आदेश तैयार कराने में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

इस मामले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, उनके बेटे प्रणव अवस्थी, कंप्यूटर ऑपरेटर परख कश्यप समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपी न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल में हैं।

पार्टी ने भी लिया संगठनात्मक एक्शन

फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले के बाद भाजपा ने भी संगठनात्मक स्तर पर कार्रवाई की है। पूर्व जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल को पार्टी की ओर से 6 साल के लिए निष्कासित किया जा चुका है।

यह कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में की गई थी।

नई शिकायत सामने आने के बाद प्रणव अवस्थी की कानूनी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। हालांकि, नौकरी के नाम पर रकम लेने और कथित फर्जी NEFT रिसीप्ट से जुड़े आरोपों की सच्चाई संबंधित पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी, 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित

RECOMMENDED

TET विवाद के बीच शिक्षकों को बड़ी राहत, सेवा सुरक्षा और विभागीय TET पर शिक्षा मंत्री का आश्वासन; 27 अगस्त को दुर्ग में रक्षा सूत्र यात्रा

RECOMMENDED

CG-रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल, फरसाबहार और भेलवा में महतारी सदन निर्माण की घोषणा

RECOMMENDED
Omega-3 supplements

ओमेगा-3 सप्लीमेंट: दिल, दिमाग और त्वचा को सेहतमंद रखने का कारगर जरिया, विशेषज्ञ से समझें सही मात्रा

RECOMMENDED
Philips 5G Smartphone

Philips 5G Smartphone India Launch: 6.67-इंच 120Hz डिस्प्ले और 64MP कैमरे के साथ Philips की भारतीय स्मार्टफोन बाजार में वापसी

RECOMMENDED
Maruti Fronx CNG Finance Plan

Maruti Fronx CNG Finance Plan : ₹2 लाख की डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी मासिक EMI? जानें पूरा गणित

RECOMMENDED
Ai+ Nova 2 Power

Ai+ Nova 2 Power : बाज़ार में उतरने से पहले एथिकल हैकर्स और टेक एक्सपर्ट्स कर रहे नए हैंडसेट की टेस्टिंग

RECOMMENDED
2027 Hyundai Palisade

2027 हुंडई पैलिसेडे एल लक्ज़री हाई-रूफ वेरिएंट का अनावरण: KRW 44.78 मिलियन से शुरू

RECOMMENDED
Redmi 17C 5G

Redmi 17C 5G Global Launch : 6.9-इंच 120Hz डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी के साथ नया बजट स्मार्टफोन मार्केट में उतरा

RECOMMENDED
Studds' SMK Typhoon helmet

टू-व्हीलर राइडर्स के लिए अच्छी खबर: Studds के SMK Typhoon हेलमेट को ब्रिटेन के SHARP टेस्ट में मिली 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग

RECOMMENDED
MG Tomahawk vs Mahindra XEV 9S

MG Tomahawk vs Mahindra XEV 9S : कीमत, रेंज और फीचर्स में कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार?

RECOMMENDED
India Post GDS Recruitment 2026

India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर, 28 हजार ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती जल्द

RECOMMENDED

CG News: YouTube और सोशल मीडिया से सीखा ATM में चोरी का तरीका, धातु की प्लेट लगाकर उड़ाई 1.15 लाख की रकम

RECOMMENDED

CG-लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

RECOMMENDED
CG Weather Update

छत्तीसगढ़ में बारिश से मिलेगी राहत, तीन जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट, पढ़िये मौसम विभाग की चेतावनी

RECOMMENDED

CG शिक्षा मंत्री बयान VIDEO: शिक्षक साझा मंच की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री ने जारी किया VIDEO, कहा, नौकरी को लेकर शिक्षकों को  चिंता करने की जरूरत नहीं

RECOMMENDED

ब्रेकिंग-शिक्षा मंत्री के साथ बैठक खत्म: शिक्षकों के लिए विभागीय TET कराने पर सरकार राजी, सेवा सुरक्षा का मिला आश्वासन, पढ़िये आज बैठक में क्या-क्या हुआ

RECOMMENDED

नियुक्ति न्यूज : रामलाल चौहान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बने, राज्य सरकार ने आयोग की अहम नियुक्ति

RECOMMENDED

CG: नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, मालिक को ही चूना लगाने की थी प्लानिंग फर्जी हस्ताक्षर से 85 हजार निकालने की कोशिश

RECOMMENDED

CG: सांसद-विधायकों के आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट, कई केस अब भी लंबित

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी, 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित