क्राइम

CG : डॉक्टर की डिग्री में हेरफेर कर महिला को डाॅक्टर बनाने वाला शख्स गिरफ्तार,फर्जी महिला डाॅक्टर को पहले ही भेजा जा चुका हैं जेल

अंबिकापुर 22 जुलाई 2023। सरगुजा में डाॅक्टर की डिग्री में फेरबदल कर दूसरी महिला को डाॅक्टर बनाने वाले शख्स को अब पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। इससे पहले पुलिस ने फर्जी तरीके से चोरी की डिग्री पर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाली महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। महिला से पूछताछ में डाॅक्टर की चोरी की गयी डिग्री मेें फेरबदल करनें वाले शख्स का खुलासा हुआ था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

मुन्ना भाई एमबीबीएस की तर्ज पर अंबिकापुर के निजी हाॅस्पिटल में फर्जी तरीके से चोरी की डिग्री पर डाॅक्टरी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला वर्षा वानखेड़े ने बताया कि उसने डाॅ.खुशबू की डिग्री और अन्य दस्तावेजों की रायपुर से चोरी कर ली थी। इसके बाद वह अंबिकापुर चली आयी। यहां गांधीनगर में उसने अंबिकानाथ सूर्यवंशी से संपर्क किया। उसने डॉ. खुशबु साहू के नाम के एमबीबीएस सर्टिफिकेट सहित सम्पूर्ण शैक्षणिक दस्तावेजों में फोटो बदलकर वर्षा वानखेड़े का लगा दिया व अन्य बदलाव भी कर दिए।

दस्तावेजों में हेरफर कर वर्षा वानखेड़े चिकित्सक के रूप में अंबिकापुर के होलीक्राॅस हाॅस्पिटल में बकायदा मरीजों की जान के साथ पिछले डेढ़ साल से खिलवाड़ कर रही थी। डाॅ.खुशबू साहू की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी वर्षा वानखेड़े को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया था। इसके बाद अब पुलिस ने डाॅक्टर की डिग्री में फेरबदल करनें वाले अंबिकानाथ सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अंबिकानाथ ने बकायदा हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा कराए गए अनुबंध पत्र में भी पहचानकर्ता के रूप में भी शामिल रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया हैं।

Back to top button