क्राइम

CG मां की मौत- तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार परिवार को मारी टक्कर, 2 साल की मासूम बच्चीं का पैर कटकर हुआ अलग,मां की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत…….

कांकेर 8 फरवरी 2022 । कांकेर जिला में एक सड़क हादसे में बाईक सवार परिवार में जहां 2 साल की मासूम बच्चीं का पैर कटकर अलग हो गया, वही उसकी मां की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। पूरा घटनाक्रम कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम चोरियां निवासी रामनाथ सोरी अपनी पत्नी रेशमी और 2 साल की बेटी जिज्ञासा के साथ पुसवाड़ा में रहने वाली अपनी बहन के घर जा रहे थे। रामनाथ का परिवार बाईक से बहन के घर जाने के लिए रवाना हुआ था। उनके साथ 17 साल का भांजा भी बाईक पर सवार था। रामनाथ अपनी बहन के घर पहुंच पाता, उससे पहले ही कांकेर-सरोना मुख्यमार्ग में धान से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोर की टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक सवार परिवार सभी लोग छिटक कर काफी दूर जा गिरे।

इस दुर्घटना में जहां 2 साल की मासूम बच्चीं का एक पैर शरीर से कटकर अलग हो जाने की खबर है, वही उसकी मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना में रामनाथ और उसके भांजे को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है, जहां मासूम बच्चीं की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना की जानकारी के बाद पीड़ित परिवार में मातम व्याप्त है।

Back to top button