क्राइम

CG NEWS : दिनदहाड़े घर में घुसा शराबी, बच्चों के सामने महिला से करने लगा रेप की कोशिश, इज्जत बचाने महिला ने पी लिया जहर, हालत गंभीर….

कोरबा 19 नवंबर 2022। कोरबा जिला में एक महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि महिला अपने दो बच्चों के साथ घर में मौजूद थी। इसी बीच अज्ञात शख्स शराब के नशे में दिनदहाड़े घर में घुस गया,और बच्चों के सामने ही महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। महिला ने खुद की इज्जत बचाने के लिए घर में रखे कीटनाशकर का सेवन कर लिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वही गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

महिला के साथ दुष्कर्म की नाकाम कोशिश का ये मामला रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि रामपुर चौकी अंतर्गत आईटीआई बस्ती की रहने वाली महिला शुक्रवार को घर में अपने दो बच्चों के साथ थी। उसका 2 साल का बेटा और साढ़े तीन साल की बेटी है। पति राज मिस्त्री का काम करता हैंहै, जो अपने काम पर गया हुआ था। अड़ोस-पड़ोस के ज्यादातर लोग भी काम पर गए हुए थे। इसी बीच नशे में धुत एक युवक महिला के घर में घुस गया। घर में महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध कियाए, आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।

पीड़ित महिला की माने तो खुद की इज्जत बचाने के लिए उसने आरोपी से काफी गुहार लगायी, लेकिन इसके बाद भी जब आरोपी महिला की अस्मत लूटने पर उतारू हो गया। तब महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लेने की धमकी आरोपी को दी गयी। इसके बाद भी जब आरोपी पीछे नही हटा तो महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। महिला के कीटनाशक के पीते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। उधर कुछ देर बाद जब महिला का पति घर वापस आया, तो उसने पत्नी की हालत देखकर तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचा।

चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती महिला को समय पर उपचार मिल जाने के कारण उसकी जान बचा ली गयी हैं। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़िता ने बताया कि वो आरोपी युवक को नहीं जानती है। पहली बार उसने उसे देखा है। इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पीड़ित महिला का बयान दर्ज कर शून्य में अपराध पंजीबद्ध कर केस डायरी संबंधित रामपुर चौकी को जांच के लिए भेजने की जानकारी दी हैं। उधर घटना की जानकारी होने के बाद अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही हैं, लेकिन पुलिस को कोई खास सफलता नही मिल सकी हैं।

Back to top button