क्राइम

CG NEWS – नाबालिग को अगवा कर ग्राहक से कराया रेप,नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला ने अपनी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड के साथ रची थी साजिश, 3 दिन बाद पुलिस ने……

बिलासपुर 4 दिसंबर 2022। बिलासपुर जिला में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसे देहव्यापार में ढकेलने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि लड़की की सहेली और उसके बॉयफ्रेड ने झांसे में लेकर पहले तो उसे अगवा कर लिया, इसके बाद नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसे ग्राहक के सामने पेश कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने 3 दिन बाद अगवा लड़की को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर लड़की और उसके बॉयफ्रेंड के साथ ही लड़की की मां को गिरफ्तार कर लिया हैं। वही नाबालिग के साथ रेप करने वाले आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

पूरा घटनाक्रम सरकंडा थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि सरकंडा इलाके में रहने वाली 6वीं क्लस की छात्रा तीन दिन पहले घर से अचानक लापता हो गई थी। 12 साल की बच्ची के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। लड़की के परिजनों ने उनके ही पहचान की लोखंडी निवासी सरिता डेविड उसकी बेटी बिपाशा डेविड पर संदेह जताया था।बताया गया कि आखिरी बार लड़की इन्हीं के साथ देखी गयी थी। जिसके बाद पुलिस ने संदेही सरिता डेविड से फोन कर लापता किशोरी के संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश की गयी थी। लेकिन उसने इस पूरे मामले से अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की थी। उसने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की थी।

इस बीच लापता नाबालिग लड़की लोखंडी इलाके के रपटा के पास से पुलिस ने बरामद कर ली। पुलिस ने जब लड़की से पूछताछ की तब उसने हैरान कर देने वाली जानकारी पुलिस को बतायी। पीड़ित के मुताबिक 29 नवंबर को वह घर पर थी। उसके पिता बाहर किसी काम से गये हुए थे। इतने में सरिता, बिपाशा और उसका बॉयफ्रेंड मो. सिराज उसके घर आए थे। घर आने के बाद पहले तीनों ने सामान्य बातचीत की। फिर कुछ बहाने से मुझे अपने घर ले गए थे। पीड़ित किशोरी ने बताया कि वहां ले जाने के बाद उसे कोल्ड ड्रिंक दिया था। उसी वक्त सरिता ने किसी लड़के को भी घर में बुलाया लिया। मगर कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गयी। बाद में जब होश आया तो उसे पता चला कि उसके साथ रेप किया गया है।

पीड़िता के कपड़े खुले थे,उसने बताया कि वह एक कमरे में बंद थी। इतना ही नहीं उसने जब सरिता से भी इस बारे में पूछा, तब उसने भी उसे ये बात बताई। बाद में जब पीड़िता के घरवालों ने सरिता को फोन किया तब उसे आरोपियों ने रपटा के पास छोड़ दिया था और फरार हो गए थे।लड़की के इस बयान के बाद पुलिस ने सरिता, उसकी बेटी बिपाशा और बॉयफ्रेंड मो. सिराज की तलाश शुरू कर दी। लेकिन शुरुआत में कुछ पता नहीं चल पा रहा था। शनिवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने इनसे भी पूछताछ की। जिसमें इन्होंने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।

आरोपियों ने अपहरण करने की बात भी कबूली और यह भी बताया कि उन्होने एक ग्राहक को बुलाया था। उससे 5 हजार रुपए भी लिए। लेकिन काफी पूछताछ पर भी अभी तक उस युवक का नाम पता नही चल सका है, जिसने लड़की से रेप किया था। पुलिस ने बताया कि शातिर आरोपी जिनसे उनका विवाद और दुश्मनी हैं, उनका नाम लड़की के साथ रेप करने में बताया जा रहा हैं। बार बार बयान बदलने के कारण पुलिस रेप करने वाले असली आरोपी की पहचान नही कर पा रही हैं। सरकंडा थाना प्रभारी ने तीनों आरोपियों के मोबाइल का सीडीआर खंगालने के बाद आरोपी तक जल्द पहुंचने की बात कह रहे हैं। वही इस घटना के बाद से नाबालिग लड़की के परिवार वाले सख्ते में हैं।

Back to top button