हेडलाइन

CG NEWS : बैंक मैनेजर की मिली लाश… सगाई टूटने से था नाराज, 30 घंटे बाद मिला शव

दुर्ग 30 सितंबर 2022। शिवनाथ नदी में छलांग लगाने वाले बैंक मैनेजर का शव 30 घंटे बाद SDRF की टीम ने ढूंढ निकाला है। राजनांदगांव के पलाश अग्रवाल अग्रवाल प्राइवेट बैंक में मैनेजर थे। गुरुवार की सुबह उनकी कार शिवनाथ नदी के पास बने पुल के पास मिली थी। सूचना के बाद से ही पुलगांव पुलिस लगातार शव की तलाश कर रही थी। दो दिन रेस्क्यू करके 30 घंटे बाद शव को पानी के अंदर से निकाला। पुलगांव पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

सुबह पुलगांव पुलिस को ये खबर मिली थी कि कार सीजी 04 एमवाय 2686 पुराने पुल में संदिग्ध हालत में खड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर दो मोबाइल फोन और रस्सी देखी। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका के मद्देनजर शिवनाथ नदी में रेस्क्यू चलाया। इसी बीच पलाश के पिता अनिल अग्रवाल, पत्नी और बेटे के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने कार को उनके बेटे का बताया और जानकारी दी, कि बुधवार को ही उसकी सगाई टूटी है, जिसके बाद से ही वो तनाव में था। शुक्रवार सुबह से SDRF दुर्ग की टीम नदी में उतरी। कई घंटे की खोज के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।

पलाश रायपुर में रहता था और प्राइवेट बैंक मैनेजर के तौर पर पोस्टेड था। एक महीने पहले रायपुर की लड़की से उसकी सगाई हुई थी। पलाश इस रिश्ते को लेकर काफी खुश था। बुधवार को अचानक लड़की के घऱ वालों ने रिश्ता करने से मना कर दिया, जिसके बाद वो काफी तनाव में था। घरवालों ने उसे काफी समझाया, लेकिन बुधवार देर रात 1 बजे के बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया। पलाश का फोन स्विच आफ आ रहा था। जिसके बाद अब उसका शव मिला है।

Back to top button