ब्यूरोक्रेट्स

CG NEWS: कैंसर से जूझ रही मासूम इशिता के लिए फरिश्ता बने कलेक्टर विजय दयाराम…..कुछ ही घंटो में मिली ऐसी मदद की….मुस्कुरा उठी बिटिया और परिजन

बलरामपुर 17 नवंबर 2022। बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम की संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आयी हैं। यहां केंसर से जूझ नही एक 12 साल की मासूम की जिंदगी बचाने के लिए कलेक्टर ने अपने सैलरी से 10 हजार का सहयोग कर दूसरे अधिकारियों से भी स्वेच्छानुदान की अपील की थी। कलेक्टर विजय दयाराम की इस पहल का नतीजा रहा कि कुछ ही घंटो में जिला अधिकारियों ने स्वेच्छानुदान से मासूम बच्चीं के लिए 3 लाख 30 हजार रूपये का कलेक्शन कर परिजनों को आर्थिक मदद की गयी।

कहते हैं न सोंच नेक हो…. तो हर कोई मदद के लिए आगे बढ़कर आता हैं। जीं हां बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम की एक नेक पहल पर कुछ ऐसी ही मिशाल जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पेश की हैं। दरअसल पूरा मामला एक 12 साल की मासूम की जिंदगी बचाने से जुड़ी हैं। बलरामपुर नगर के वार्ड क्रमांक 7 में अजय ठाकुर का परिवार निवास करता हैं। पेशे से सैलून की दुकान चलाने वाले अजय ठाकुर की 12 वर्षीय बेटी इशिता पिछले 1 साल से कैंसर से जूझ रही हैं। मासूम बच्चीं का उपचार मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में कराया जा रहा हैं। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवान के सामने बच्ची के उपचार में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

पीड़ित मासूम के पिता अजय ठाकुर अपनी बच्चीं की जिंदगी बचाने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगा रहे थे। बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम को जब बच्चीं की बीमारी की जानकारी हुई, तो उन्होने इसे गंभीरता से लिया। कलेक्टर ने बच्चीं की बामारी कीं पूरी जानकारी ली। डॉक्टरों ने मासूम इशिता के चार से पांच कीमो थैरेपी के बाद उसकी बीमारी काफी हद तक सही होने की जानकारी दी गयी। बस फिर क्या था कलेक्टर विजय दयाराम ने 12 साल की मासूम इशिता की जिंदगी बचाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों से स्वेच्छानुदान करने की पहल की गयी।

इसके लिए कलेक्टर ने खुद अपने वेतन से 10 हजार रूपये का आर्थिक सहयोग देकर मदद का हाथ बढ़या गया। फिर क्या था कलेक्टर विजय दयाराम की इस पहल का ही नतीजा रहा कि कुछ ही घंटो के भीतर जिला अधिकारियों ने स्वेच्छानुदान देकर 3 लाख 30 हजार रूपये का कलेक्शन पूरा कर लिया। कलेक्टर विजय दयाराम ने बीमार इशिता के बेहतर इलाज के लिए आज ही 3 लाख 30 हजार का चेक उसके पिता को दिया गया।

कलेक्टर विजय दयाराम ने “NW न्यूज 24 “से चर्चा में बताया कि दो साल पहले स्कूल में खेलने के दौरान बच्चीं के पैर में चोट लगी थी। बाद में पैर के घुटने के पास चोट वाले स्थान पर सूजन के साथ दर्द बढ़ने लगा। काफी जांच के बाद बच्चीं को कैंसर होने की जानकारी सामने आयी। वर्तमान में बच्चीं का इलाज मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में चल रहा हैं। डॉक्टरों ने बच्चीं का कैंसर पहले स्टेज में होने के कारण 4 से 5 कीमो थैरेपी के बाद पूरी तरह से स्वस्थ होने की जानकारी दी हैं। ऐसे में बच्चीं के परिवार की आर्थिक हालत कमजोर होने के कारण उसके जीवन की रक्षा और बेहतर भविष्य के लिए एक पहल की गयी, जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आगे बढ़कर स्वेच्छानुदान कर सहयोग किया गया हैं।

Back to top button