हेडलाइन

CG NEWS : बाप-बेटे की मौत: जन्मदिन के लिए केक लेने जा रहा था पिता,सड़क दुर्घटना में मासूम के साथ पिता की दर्दनाक मौत, दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कर दिया…….

कोरबा 16 जनवरी 2023। कोरबा जिला में सड़क दुर्घटना में एक 5 साल के मासूम के साथ उसके पिता की मौत हो गयी। बताया जा रहा हैं कि मासूम का आज जन्म दिन था। बेटे को लेकर उसका पिता जन्मदिन के लिए केक खरीदने दुकान जा रहा थे। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी मासूम बच्चें सहित उसके पिता की मौत हो गयी, वही एक अन्य शख्स को गंभीर चोट आई हैं। वहीं दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बीच सड़क पर चक्काजाम कर दिया गया।

सड़क दुर्घटना का ये पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि बिलासपुर के ग्राम कुगदा निवासी अजय पटेल कसनिया में बार महोत्सव में शामिल होने आया पहुंचा था। बताया जा रहा हैं कि आज अजय के 5 साल के बेटे हिमांशु का जन्मदिन था। जिसके लिए बाप-बेटे बाइक पर सवार होकर दुकान केक खरीदने कटघोरा मार्केट के लिए रवाना हुए थे। तभी दूसरी तरफ से गलत साइड से आ रहे स्कूटी सवार युवक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। दोनों वाहनों में हुए टक्कर के बाद बाइक में सवार अजय पटेल और उसका बेटा दूर जा गिरे।

इस दुर्घटना में दोनों के सिर पर गंभीर चोट आने पर उन्हे आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक जांच के बाद बाप-बेटे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। वही इस हादसे के बाद नाराज लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ ही एसडीएम मौके पर पहुंचे। नाराज लोगों को काफी समझाईश देने के बाद चक्काजाम को खत्म कराया जा सका। वही इस हादसे की जानकारी के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम व्याप्त हैं। कटघोरा पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

Back to top button