पाकिस्तानी नौसेना ने दिखाई इन्सान्यित….. अरब सागर में डूब रहे भारतीय जहाज के नौ सदस्यों को बचाया…..
मुंबई 11 अगस्त 2022 : पाकिस्तान की नौसेना ने ग्वादर के पास अरब सागर में डूब रहे भारतीय नौकायान पोत ‘जमना सागर’ के चालक दल समेत दस में से नौ सदस्यों को बचा लिया गया। एक सदस्य की डूबने से मौत हो गई। नौसेना के प्रवक्ता के मुताबिक, जहाज ‘जमना सागर’ चालक दल के 10 सदस्यों के साथ डूब गया।
पाकिस्तान की नौसेना ने ग्वादर के पास अरब सागर में डूबे भारतीय नौकायन पोत ‘जमना सागर’ के चालक दल के नौ सदस्यों को बचा लिया है। नौसेना के प्रवक्ता के मुताबिक, जहाज ‘जमना सागर’ चालक दल के नौ सदस्यों के साथ डूब गया। नौसेना को जहाज के डूबने की जानकारी मिली और टीम ने तुरंत डूबते जहाज के फंसे हुए चालक दल को जरूरी सहायता मुहैया कराके बचा लिया। दरअसल पाकिस्तानी नौसेना ने पास में ही एक मर्चेंट शिप को इसकी सूचना दी और टीम के साथ मिलकर चालक दल के नौ सदस्यों को बचा लिया गया। शिप इसके बाद अगले बंदरगाह दुबई के लिए चली गई।
प्रवक्ता ने बयान में कहा कि पाकिस्तान नौसेना का एक जहाज दो हेलीकॉप्टरों के साथ उस जगह पहुंचा और एक चालक दल के सदस्य का शव मिला, जो जहाज के डूबने से लापता हो गया था।