शिक्षक/कर्मचारीहेडलाइन

CG NEWS : प्रधान पाठक सस्पेंड: छात्राओें से छेड़छाड़ करने वाले प्रधान पाठक पर कलेक्टर ने लिया एक्शन, JD ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

कोण्डागांव 28 नवंबर 2022। नक्सल प्रभावित कोण्डागांव के सरकारी स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले प्रधान पाठक पर कलेक्टर ने एक्शन लिया हैं। कलेक्टर ने इस गंभीर मामले में तत्काल संज्ञान लेकर जांच का निर्देश दिया था। जांच के बाद कलेक्टर की अनुशंसा पर संयुक्त संचालक ने दोषी प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं।

सरकारी विद्यायल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का ये मामला कोण्डागांव जिला के शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला रानापाल का हैं। यहां प्रधान पाठक के पद पर हन्नु राम बघेल की पोस्टिंग हैं। बताया जा रहा हैं कि पिछले दिनों स्कूल की छात्राओं के साथ प्रधान पाठक द्वारा छेड़छाड़ किये जाने के संबंध में शिकायत सामने आयी थी। इस मामले पर कलेक्टर दीपक सोनी ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल जांच के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित जांच समिति को दिया था।

जांच समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर छात्राओं के विरूद्ध छेड़छाड़ की शिकायत की पुष्टि होने पर कलेक्टर दीपक सोनी ने दोषी प्रधान पाठक के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई के लिए संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर को अनुशंसा किया गया था। जिस पर संयुक्त संचालक ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ करने वाले प्रधान पाठक हुन्नु राम बघेल को निलंबित कर दिया हैं। निलम्बन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव रहेगा। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन. निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Back to top button