शिक्षक/कर्मचारीहेडलाइन

CG NEWS : अब इस जिले में भी बदला स्कूल संचालन का समय,कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने जारी किया आदेश…..

कोरबा 16 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही हैं, जिसे देखते हुए अब कोरबा में भी स्कूलों का समय बदल दिया गया हैं। कलेक्टर संजीव झा के निर्देश पर जिला शिक्षाधिकारी ने आदेश जारी स्कूल संचालन के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया गया हैं।

गौरतलब हैं पिछले कुछ दिनों में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ा हैं। ऐसे में सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के ठंड से बचाव के लिए कलेक्टर संजीव झा ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश के बाद स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने जरूरी आदेश जारी कर दिये हैं। जारी आदेशानुसार दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में अब सोमवार से शुक्रवार तक पहली पाली सुबह 8ः30 बजे से दोपहर से 12ः15 बजे तक संचालित होगी।

शनिवार को कक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से सवा चार बजे तक लगेंगी। वहीं दूसरी पाली में लगने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक अब साढ़े 12 बजे से सवा चार बजे तक लगेंगी। शनिवार को कक्षाएं सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक लगेंगी। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक अब सुबह 9ः45 बजे से शाम चार बजे तक संचालित होंगी। शनिवार को कक्षाएं सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर साढे 12 बजे तक लगेंगी।

Back to top button