हेडलाइन

CG NEWS : “पाली महोत्सव” का आज होगा रंगारंग आगाज, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और बाॅलीवुड सिंगर पलक मुच्छल की मखमली आवाज का बिखरेगा जादू……

कोरबा 18 फरवरी 2023। कोरबा जिला के पाली में स्थित प्राचीन शिव मंदिर और महाशिवरात्रि में अवसर पर पाली महोत्सव आज किसी पहचान का मोहताज नही हैं। हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा पाली महोत्सव का आज रंगारंग आगाज किया जायेगा। इस महोत्सव का शुभारंभ संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और आबकारी मंत्री कवासी लखमा की मौजूदगी में किया जायेगा। राजस्व मंत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। दो दिवसीय इस महोत्सव के पहले दिन छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार गायक अनुज शर्मा और बाॅलीवुड सिंगर पलक मुच्छल अपनी मखमली आवाज की जादू बिखेरेंगे।

गौरतलब हैं कि औद्योगिक नगरी कोरबा जिला में प्राचीन विरासतों का भंडार हैं। इन्ही में एक पाली के शिव मंदिर का भी इतिहास रहा हैं। सोमवंशी,बाणवंशी और कल्चुरी के राजाओं क लिए पाली का शिव मंदिर विजय का प्रतीक बना रहा। यहीं वजह हैं कि पाली के इस ऐतिहासिक शिव मंदिर में हर साल जहां महाशिवरात्रि में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं महाशिवरात्रि के इस विशेष अवसर पर पाली महोत्सव जिला प्रशासन द्वारा मनाया जाता हैं। कोरोना संक्रमण के कारण 2 वर्ष बाद एक बार फिर जिला प्रशासन इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में हैं। कोरबा कलेक्टर संजीव झा के नेतृत्व में तैयारिंया पूरी कर ली गयी हैं। रंगारंग कार्यक्रम के साथ छत्तीसगढ़ शासन की विकास की प्रदर्शनी और पारंपरिक व्यंजनों के स्टाल कार्यक्रम स्थल पर लगाये जायेंगे।

पाली के ग्राम केराझरिया स्थित मैदान में विशाल पंडाल के साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की विकास को प्रदर्शित करने विभागोें के स्टाॅल लगाये गये हैं। पाली महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रीय स्तरीय कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आज के कार्यक्रम में छालीवुड के सुपर स्टार अनुज शर्मा सहित बाॅलीवुड सिंगर पलक मुच्छल अपनी प्रस्तुति देंगी। साथ ही बचपन का प्यार फेम सहदेव दिर्दो भी अपनी प्रस्तुति देंगे। 19 फरवरी को फेमस पाॅप सिंगर हार्डी संधु और स्टार प्लस वाॅइस आफ इंडिया फेम जाकिर हुसैन अपनी गायिकी से लोगो को रिझाएंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ की उभरती गायिका आरू साहू छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति देंगी। पाली महोत्सव के दौरान कठपुतली नृत्य शिव महिमा, शिव ताण्डव, राधा कृष्ण नृत्य एवं बाॅलीवुड डांस ग्रुप कोलकाता द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा।

Back to top button