हेडलाइन

CG NEWS- पुलिस कांस्टेबल का महादेव सट्टा गैंग से कनेक्शन-SP ने किया सस्पेंड, पिछले लंबे समये से ड्यूटी से भी हैं नदारद, जांच में सबूत मिलने पर हो सकती हैं……

दुर्ग 12 नवंबर 2022। दुर्ग पुलिस के एक कांस्टेबल का कनेक्शन महादेव सट्टा गैंग से होने का खुलासा हुआ हैं। इस जानकारी के बाद एसपी अभिषेक पल्लव ने सट्टा गैंग से कनेक्शन रखने वाले कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया हैं। वही एसपी ने इस पूरे मामले की जांच का भी आदेश दे दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि महादेव सट्टा गैंग से जुड़ा कांस्टेबल पिछले लंबे समय से ड्यूटी से भी नदारद हैं। जिस पर जांच पूरी होने के बाद बड़ी कार्रवाई की आशंका जताई जा रही हैं।

गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप्प के जरिये बड़े पैमाने पर सट्टा का कारोबार चलाया जा रहा हैं। इस एप्प के जरिये ना आम लोग बल्कि सफेदपोश नेता के साथ ही बड़े लोग सट्टा खेल रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में दुर्ग सहित रायपुर, बिलासपुर,कोरबा जिला में महादेव सट्टा गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर अकाउंट सीज किये हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान ही अब दुर्ग में एक पुलिस कांस्टेबल का महादेव सट्टा गैंग से जुडने की बात सामने आ रही हैं। पुलिस की माने तो महादेव सट्टा एप्प के जरिये पुलिस जवान सट्टा खिलाने का काम करता था। पुलिस अधिकारियों की माने तो कॉन्स्टेबल सहदेव को महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप में शामिल होने की पुष्टि होने पर उसे सस्पेंड किया गया हैं।

कांस्टेबल सहदेव पर पर आरोप है कि वह साल 2020 से कई महीने तक बिना किसी सूचना के गायब रहा। उसकी लगातार महादेव ऐप के संचालकों से बातचीत होती थी और वह खुद भी इसमें शामिल था। इसकी जांच के लिए दो आईपीएस अधिकारियों को लगाया गया है। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि दुर्ग में मार्च 2022 में महादेव आईडी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ था। इसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के शामिल होने की बात सामने आई थी। इस पर तत्कालीन एसपी बीएन मीणा ने दर्जन भर से अधिक आरक्षकों को लाइन अटैच किया गया था।इन्हीं कॉन्स्टेबल में सहदेव, भीम और अर्जुन का नाम भी शामिल था, ये तीनों भाई हैं।

इनके कॉल डिटेल और सीडीआर खंगालने पर सहदेव की भूमिका पुलिस ने संदिग्ध पाया। वह लगातार कई महीनों से ड्यूटी से गायब रहने के साथ ही लगातार महादेव ऐप से जुड़े लोगों से बात करता रहा और कई राज्यों में इसकी मौजूदगी भी मिली। इस मामले की जांच दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर और छावनी सीएसपी प्रभात कुमार को सौंपी गई। कांस्टेबल सहदेव का कनेक्शन महादेव सट्टा गैंग से जुड़ने और बिना सूचना के महीनोें से ड्यूटी से नदारद रहने पर दुर्ग एसपी ने सहदेव को सस्पेंड कर दिया है।

पुलिस जांच में पता चला कि सहदेव महादेव सट्टा चलाने वाले और दुबई में बैठे सन्नी सतनाम से लगातार बात करता था। सीडीआर डिटेल में इस बात की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ डयूटी से लगातार रहने के कारण उसका लोकेश्न मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में पाया गया, जहां महादेव ऐप का संचालन किया जा रहा है। एसपी अभिषेक पल्लव की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ हैं। एसपी अभिषेक पल्लव ने साफ कर दिया हैं कि गलत कार्यो में जो भी जुड़ा होगा उसे बख्शा नही जायेगा, उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जायेगी।

Back to top button