क्राइम

CG NEWS: शर्मनाक-सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, घटना का खुलासा करने पर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया ….

कोरबा 17 अक्टूबर 2022। कोरबा में बाप-बेटी के रिश्ते का शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। यहां एक सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया हैं। एक बार घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता दोबारा बेटी को अपने हवस का शिकार बनाने की कोशिश में था। लेकिन पीड़ित बच्चीं ने घर से भागकर पड़ोसियों को इस घटना की जानकारी दी गयी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पूरा घटनाक्रम मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं पीड़ित नाबालिग लड़की चार भाई बहनों में सबसे बड़ी है। पहले पिता ने उसकी मां को छोड़ दिया था। इसके बाद उसकी मां दूसरे शख्स के साथ रहने लगी थी, सौतेले पिता के भी दो बच्चे हैं। दो दिन पहले ही आरोपी का पीड़ित लड़की की मां के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद से मां बच्चों को छोड़कर चली गई। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर लड़की को कोहड़िया में आइसक्रीम खिलाने ले जाने के बहाने जंगल ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद आरोपी पीड़ित को लेकर वापस घर आ गया। रात में फिर आरोपी ने पीड़ित बच्चीं के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गयी। लेकिन इस घटना से डरी सहमी लड़की मौके से भागकर पड़ोसियों के घर में जाकर छिप गयी। पड़ोसियों को जब पीड़ित लड़की ने घटना की जानकारी दी, तो उन्होने इस घटना की रिपोर्ट मानिकपुर पुलिस चौकी में दर्ज करायी। उधर घटना के बाद से ही आरोपी सौतेला बाप फरार हो गया था। मानिकपुर पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया हैं।

Back to top button