क्राइम

इंस्टाग्राम का प्यार,…सामने आने पर तकरार…दोस्त संग मिलकर सामूहिक बलात्कार…

राजस्थान 28 अगस्त 2022 : आए दिनों प्यार भरी कहानियां सुनने को मिलती रहती है। बदलते दुनियाँ के हिसाब से सभी चीजों में बदलाव हो रहा है। जिसमे आम तोर में सभी लोग ज्यादातर टेक्नोलॉजी पर ही निर्भर हो गए हैं। इस बदलते दुनिया के हिसाब से अब प्यार करने और जताने का तरीका भी बदल रहा है। एक घटना राजस्थान के धौलपुर से सामने आ रही हैं, जहाँ मोबाइल के जरिये लड़के से मिलने आई लड़की का गैंगरेप किया गया।

यह मामला राजस्थान के धौलपुर से सामने आ रहा है, जहाँ पर दिल्ली से मिलने आई एक लड़की का गैंगरेप किया गया है। यह घटना वाकई खौफनाक हैं। युवती आरोपी को पहले से जानती थी। दोनों सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए एक दूसरे के साथ काफी दिनों से जुड़े थे। लड़की को किसी अच्छे जगह नौकरी करने की इच्छा थी। लड़के ने लड़की को अच्छी जॉब लगाने का ऑफर दिया और लड़की को धौलपुर आने को कहा। लड़की नौकरी के लिए धौलपुर आई और उसे रहने के लिए लड़के ने होटल में बुलाया।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली की रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती की मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले अर्जुन नाम के युवक से इंस्टग्राम पर दोस्ती हुई थी। अर्जुन से बातचीत के दौरान पीड़िता ने कहा कि उसे नौकरी की तलाश है। अर्जुन ने पीड़िता से कहा कि वो उसे धौलपुर में नौकरी दिला देगा, और धौलपुर आने को कहा।अर्जुन के कहने पर पीड़िता रविवार को धौलपुर पहुंची।

यहां अर्जुन उसे शहर के एक होटल में लेकर गया। जहां उसने अपने दो दोस्त देवेंद्र और अरविंद को भी बुला लिया। तीनों ने मिलकर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद तीनों आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और उसे होटल में ही छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़िता किसी तरह धौलपुर के महिला थाने पहुंची और तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मध्य प्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला है।

इस मामले पर धौलपुर महिला थाना एसएचओ मंजू फौजदार ने कहा है कि, पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है और सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती ग्वालयिर के अर्जुन से हुई थी। अर्जुन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता की गैंगरेप किया है। पीड़िता की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म और अन्य धाराओं में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया। पीड़िता का मेडिकल कर भी कराया गया है। साथ ही एसएचओ ने कहा कि, आरोपियों को पकड़ने के लिए ग्वालियर पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पीड़िता और आरोपी के बीच हुई बातचीत की भी डिटेल निकाली जा रही है।

Back to top button