क्राइमबिग ब्रेकिंग

CG- 2 की हत्या : भैया-भाभी को कुल्हाड़ी से काट डाला… जमीन विवाद में खूनी संघर्ष

बिलासपुर 28 जून 2022। छोटे भाई ने अपने भाई और भाभी को कुल्हाड़ी के काट दिया। इस घटना में मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी। घटना बिलासपुर के जरहाभाठा की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुश्तैनी जमीन बंटवारे को लेकर सगे भाईयों में विवाद हुआ, इसी बीत भाभी ने बीच बचाव की कोशिश की तो छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से दोनों को काट दिया। इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना जरहाभाठा के बेदू गेराज की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक जरहाभाठा में ओमप्रकाश गढ़ेवाल और दीपक गढ़ेवाल के बीच जमीन जमीन का बंटवारा हो रहा था। जमीन बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद भाई बहन और भाभी आपस में उलझ गये।

विवाद इतना बढ़ा की छोटे भाई ने टंगिया से भैया और भाभी पर वार कर दिया। इस घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गयी। दीपक गढ़ेवाला 42 साल और उनकी पत्नी पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर सिविल लाइंस की टीम मौके पर पहुंची और फिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।

Back to top button