क्राइमटॉप स्टोरीज़

प्रेमी-प्रेमिका के चक्कर में पीट गयी पुलिस: लड़ाई सुलझाने गयी पुलिस पर ही कर दिया प्रेमिका के घरवालों ने हमला… SI और पुलिसवालों को सर फोड़ा, दौड़ा-दौड़ाकर मारा, गाड़ी भी तोड़ दी…

गया 14 अप्रैल 2022। प्रेमी-प्रेमिका के चक्कर में बेचारी पुलिस पिट गयी। मामला बिहार के गया जिला के गुरूआ थाना इलाके का है, जहां पुलिस की टीम प्रेमी-प्रेमिका के घरवालों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए गयी हुई थी, इसी दौरान पुलिस की टीम पर लड़की के घरवालों ने हमला बोल दिया और दोड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटनाक्रम में सब इंस्पेक्टर और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस की गाड़ी को भी ग्रामीणों ने तोड़ दिया। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल 9 अप्रैल को गुरूआ थाना के बनिया गांव से प्रेमी जोड़े फरार हो गये थे, ट्रेन से दिल्ली भाग रहे जोड़े को दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के पास टीटीआई ने संदेह के आधार पर पकडा।  TTE ने लड़की के घरवालों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद लड़का के परिवारवाले दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पहुंचे और लड़का-लड़की को अपने साथ लाने की बात कहकर हैंडओवर ले लिया। बाद में लड़के को घरवालों ने विवाद की वजह से भगा दिया। वहीं लड़की को लेकर बनिया गांव आ गये। इधर लड़की वालों से लड़के के घरवालों का विवाद शुरू हो गया।

स पर युवती के घरवालों ने गुरुआ थाने में लड़के पक्ष के खिलाफ केस करने चले गए। उनका आरोप है कि गुरुआ थाने वालों ने उन्हें बैरंग लौटा दिया। हालांकि, गुरुआ थाने का कहना है कि लड़की पक्ष ने केस नहीं करने की बात कह गांव वापस चले गए थे। 12 अप्रैल की शाम पुलिस को सूचना मिली कि लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर पर ताला जड़ दिया है।

इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो वह मामले को सुलझाने के लिए बुधवार की दोपहर बनिया गांव पहुंची। वहां बड़ी संख्या में गांव के लोग लड़की पक्ष से रोष जता रहे थे। पुलिस के मनाने पर भी वे बात नहीं मान रहे थे। इस पर जब पुलिस ने थोड़ी सी सख्ती दिखाई तो गांव वालों ने उन्हीं पर जानलेवा हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने रोड़ेबाजी भी कर दी, जिसमें पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई। इस हमले में एएसआई राज कपूर सिंह के अलावा दो पुलिस के दो जवान भी घायल हो गए। यही नहीं लड़के की मां भी घायल हो गई।

Back to top button