हेडलाइन

CG NEWS : BALCO पर निगम ने कसा शिकंजा, चार निजी कंपनियों के दफ्तर और मेन गेट को किया सील,बिना परमिशन कंपनी कर रही थी…..

कोरबा 31 जनवरी 2023। बालकों प्रबंधन के नेतृत्व में काम कर रही तीन निजी कंपनियों पर नगर निगम ने शिकंजा कसते हुए उनके आफिस को सील कर दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि नगर निगम क्षेत्र में आने वाले बालको संयंत्र परिसर में चल रहे कार्यो का अनुमति लिये बगैर ही धड़ल्ले से काम कराया जा रहा था। मामले की जानकारी के बाद नगर निगम ने नोटिस भी जारी किया। लेकिन नोटिस का कोई जवाब नही देने पर नगर निगम की टीम ने चार कंपनियों के दफ्तर को शील कर काम बंद करवा दिया हैं।

गौरतलब हैं कि बालको प्रबंधन द्वारा चेकपास्ट मार्ग पर निजी कंपनियों को ठेका देकर निर्माण कार्य करवाया जा रहा हैं। निगम से मिली जानकारी के मुताबिक बिना अनुमति के ठेका कंपनियों द्वारा सीमेंट बैच मिक्सिंग प्लांट का लगाया गया था। इस प्रकरण पर नगर निगम ने संबंधित कंपनियों को निर्माण कार्यो से संबंधित दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत होने दो बार नोटिस जारी किया गया था।

लेकिन नगर निगम की नोटिस के बाद भी संबंधित कंपनियों ने जवाब देना जरूरी नही समझा। लिहाजा आज नगर निगम के दर्जन भर से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ACC ठेका कंपनी सहित KEC ,SIPL और RKTC ठेका कंपनी के अस्थााई दफ्तरों को सील करने के साथ ही मेन गेट को सील कर दिया हैं।

Back to top button