हेडलाइन

CG NEWS- रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…कार के उड़े परखच्चें, 2 दोस्तों की मौत,कार को काटने के बाद निकला…..

महासमुंद 7 नवंबर 2022। महासमुंद जिला में रफ्तार के कहर ने दो दो्रस्तों की जान ले ली। बताया जा रहा हैं एन.एच. 353 में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। इस भीषण सड़क हादसे में कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, और कार में सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल होकर अंदर ही फंस गये। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार को काटकर दोनों युवको को बाहर निकाला गया, तब दोनों की मौत हो चुकी थी।

पूरा घटनाक्रम महासमुंद जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाला 20 वर्षीय विकास साहू अपने साथी 20 वर्षीय आर्यन मिश्रा के साथ कार में घोडारी जाने के लिए रवाना हुए थे। दोनों रात के वक्त कार से रवाना हुए ही थे, तभी तेज रफ्तार कार एनएच 353 पर एकाएक अनियंत्रित हो गयी। युवक कार को संभाल पाते, इतने में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्रश हो गया। वही इस दुर्घटना में दोनों युवक बुरी तरह से घायल होने के बाद कार के अंदर ही फंस गये।

राहगिरों की मदद से घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल युवको को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन कार के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे गैस कटर से काटकर दोनों घायल युवकों को बाहर निकाला जा सका। लेकिन इस दौरान दोनों युवको की मौत हो चुकी थी। कोतवाली पुलिस ने इस दुर्घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर आज परिजनों को सौंप दिया हैं। घटना के बाद से दोनों दोस्तों के परिवार में मातम व्याप्त हैं।

Back to top button