क्राइमहेडलाइन

CG NEWS : दर्दनाक हत्याकांड- दो बच्चों को मौत के घाट उतारकर पिता ने खुद भी दे दी जान… पत्नी के भाग जाने से परेशान व्यक्ति ने दिया, दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम

रायपुर। राजधानी से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। एक बाप ने पहले अपने दो मासूमों को मौत के घाट उतारा और फिर खुद भी जहर खाकर जान दे दी। ये पूरी वारदात तीन-चार दिन पुरानी है। लोगों को घटना की जानकारी तब मिली, जब शव से बदबू आना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पहले पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने जब मौके पर पहुंचकर दरवाजे को तोड़ा तो अंदर तीन शव पड़े थे।

आरोपी व मृतक का नाम रामेश्वर साहू बताया जा रहा है, वहीं मृतक में 6 साल की बेटी और 9 साल का बेटा है। रामेश्वर की पत्नी एक साल पहले मृतक के बड़े भाई के साथ भाग गयी थी। इस घटना से रामेश्वर काफी परेशान था। वो घर में अपने दो बच्चों के साथ ही रहता था। जांच में पता चला है कि पहले रामेश्वर ने अपने दोनों बच्चों का गला रस्सी या किसी कपड़े से घोंट दिया। इसके बाद उसने खुद कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है।

पत्नी के भाग जाने के बाद से ही रामेश्वर काफी परेशान रहता था। बीबी के चले जाने के बाद वो 9 साल के बेटे और 6 साल की बेटी की देखभाल कर रहा था। रामेश्वर एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। फिलहाल इस मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आ सके।

Back to top button