जॉब/शिक्षाहेडलाइन

CG Result : मेडिकल कॉलेज में सोशल वर्कर भर्ती की चयन सूची जारी, देखिये इस तरह रिजल्ट

मेडिको सोशल वर्कर की सीधी भर्ती हेतु चयन सूची जारी
कांकेर 24 मई 2023 :-शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर में मेडिको सोशल वर्कर की सीधी भर्ती हेतु चयन समिति द्वारा दावा आपत्ति निराकरण उपरांत अभ्यर्थियों की पात्र-अपात्र सूची एवं अंतिम चयन परिणाम मेरिट सूची, चयन सूची तथा प्रतिक्षा सूची जारी की गई है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता एम.एल. गर्ग ने जानकारी दी है कि मेडिको सोशल वर्कर की सीधी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों द्वारा दस्तावेजों सत्यापन विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग से परीक्षा उपरांत प्राप्त मेरिट सूची अनुसार किया गया था।

उक्त सूची कांकेर जिले के वेबसाईट www.kanker.gov.in अथवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर की वेबसाईट www.gmckanker.in पर देखा एवं डाउनलोड किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रेषित की जा रही है। नियुक्ति आदेश पंजीकृत डाक के माध्यम से प्राप्त न होने की दशा में अंतिम चयन परिणाम मेरिट सूची एवं चयन सूची के साथ आदेश प्रसारण की तिथि से 15 दिवस के भीतर संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सबद्ध चिकित्सालय कांकेर में अपनी उपस्थिति दे सकते हैं। समय सीमा उपरांत उपस्थिति मान्य नहीं की जायेगी तथा उनके स्थान प्रतिक्षा सूची से चयन किया जायेगा।

Back to top button