बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

CG-रिवाल्वर वाली दुल्हन: कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में धांय-धांय चली गोलियां….दुल्हा-दुल्हन और रिश्तेदारों ने भी की फायरिंग, SP ने दिया जांच का आदेश

जांजगीर 13 फरवरी 2023। जांजगीर में कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में खूब धांय-धांय गोलियां चली। फायरिंग का आलम ये था कि दुल्हा-दुल्हन समेत नाते रिश्तेदारों ने भी फायरिंग की। इधर सोशल मीडिया में फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद SP विजय अग्रवाल जांच के आदेश दिये हैं। मामला पामगढ़ थाने का है, जहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे शांतनु प्रताप सिंह की शादी थी। 12 फरवरी को उनके गृह ग्राम रसौटा में रिस्पेशन का कार्यक्रम था।

जांजगी के इस VIP शादी में काफी मेहमान आये थे। विधायक सौरभ सिंह के अलावे भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के कई नेता भी इस शादी में मेहमान के तौर पर शामिल हुए थे। शादी के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग की गयी और कानून को ठेंगा दिखाया गया। दुल्हा- दुल्हन ने भी पिस्टल से फायरिंग की, तो वहीं दुल्हे की मां और नाते रिश्तेदारों ने भी जमकर हवाई फायरिंग की। काफी देर तक गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज गूंजती रही।

दुल्हा-दुल्हन और सास के अलावे नाते रिश्तेदारों ने सिर्फ हवाई फायरिंग की, बल्कि हवाई फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल किया। वायरल वीडियो पर लिखा “दुल्हन का वेलकम”। इधर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी विजय अग्रवाल ने संज्ञान लिया है। विजय अग्रवाल ने nwnews24.com को बताया कि शादी समारोह में फायरिंग की सूचना मिली है, पामगढ़ थाने को मामले की जांच के लिए कहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

Back to top button