हेडलाइन

CG : पूर्व मंत्री के करीबी कांग्रेस नेता ने की आत्महत्या,देर शाम मुलाकात के बाद घर में लगा ली फांसी,आत्महत्या की बतायी जा रही ये वजह

अंबिकापुर 13 दिसंबर 2023। अंबिकापुर जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी कांग्रेस नेता की लाश फांसी के फंदे पर मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मृतक पूर्व मंत्री से मिलने पहुंचा था। काफी देर तक बाचतीत के बाद वह घर लौटा और अपने कमरे में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद अमरजीत भगत खुद अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम अंबिकापुर के कोतवाली थना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस शासन काल में कांग्रेस नेता सुरेश अग्रवाल छग उपभोक्ता परिषद के सदस्य थे। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के काफी करीबी माने जाने वाले सुरेश अग्रवाल मंगलवार को अमरजीत भगत से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद वह अमरजीत भगत के पास से उठकर घर गए और अपने कमरे में फांसी लगा ली।

इस घटना के बाद बताया जा रहा है कि सुरेश अग्रवाल ने एक महिला को अपनी दूसरी पत्नी के रूप में रखा था। वह महिला एक दिन पहले ही सुरेश अग्रवाल के दुकान पर पहुंची थी। दुकान में दोनो के बीच जमकर बहस हुई थी। जिसके बाद से सुरेश अग्रवाल काफी परेशान चल रहे थे। फिलहाल पुलिस इस घटना पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल सुरेश अग्रवाल ने किन वजहों से यह आत्मघाती कदम उठाया ये अभी पुलिस के लिए जांच का विषय है।

Back to top button