पॉलिटिकलहेडलाइन

CG POLITICS : अमित शाह आज बस्तर में, प्रत्याशियों के पक्ष में मांगेंगे वोट, बड़ी आमसभा को भी करेंगे संबोधित

बस्तर 19 अक्टूबर 2023। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर आ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने व नामांकन में भाग के लिए अमित शाह जगदपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वो लाल बाग मैदान में वे आम सभा को संबोधित करेंगे। उनके इस कार्यक्रम में बस्तर, चित्रकोट और जगदलपुर इन तीनों विधानसभा क्षेत्र के करीब 30 हजार लोगों के जुटने की संभावना है।

अमित शाह 19 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे लाल बाग मैदान आएंगे। 12:15 बजे से 1:15 बजे तक वे आम सभा के मंच पर रहेंगे। इसी मंच से अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। उनके आगमन पर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बस्तर के अन्य विधानसभा सीटों में भी बीजेपी के स्टार प्रचारक नामांकन के दिन मौजूद रहेंगे .जिसमें नारायणपुर विधानसभा के पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, कोंडागांव में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,  दंतेवाड़ा विधानसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह और बीजापुर में केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू शामिल होंगे।

बीजेपी के स्टार प्रचारक में  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह.  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी बस्तर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंच सकती है। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी  20 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे. इस  दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और छत्तीसगढ़ प्रभारी शैलजा कुमारी भी बस्तर में मौजूद रहेंगी. कुल मिलाकर दोनों ही पार्टी के नेता नामांकन दाखिल करने से लेकर चुनाव प्रचार में ज्यादा से ज्यादा स्टार प्रचारकों के माध्यम से बस्तर में चुनावी सभा कर अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।

Back to top button