पॉलिटिकलहेडलाइन

CG Politics : PM मोदी की सभा से ठीक पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महंत के करीबी मनहरण राठौर और पूर्व विधायक पत्नी ने थामा बीजेपी का दामन

सक्ती 23 अप्रैल 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जांजगीर लोकसभा के दौरे पर आने वाले है। लेकिन पीएम मोदी के आने से ठीक पहले कांग्रेस का एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। यहां से पूर्व कांग्रेस विधायक सरोजा मनहरण और उनके पति मनहरण राठौर ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की मौजूदगी में कांग्रेस नेत्री और उनके पति सहित कार्यकर्ताओं को बीजेपी प्रवेश कराया गया। आपको बता दे कि मनहरण राठौर नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत के काफी करीबी माने जाते है। लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों के बीच दूरियां बढ़ी थी। कांग्रेस इस डैमेज को समय रहते कंट्रोल नही कर सकी और इसका फायदा एक बार फिर बीजेपी को मिला है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में व्याप्त भगदड़ खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं से नाराज पदाधिकारी और वरिष्ठ कांग्रेसी लगातार पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जांजगीर लोकसभा में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने पहुंच रहे है। लेकिन मोदी के जांजगीर पहुंचने से पहले ही कांग्रेस को इस लोकसभा के सक्ती क्षेत्र से बड़ा झटका लगा है। राठौर समाज में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले और डाॅ.चरणदास महंत के काफी करीबी माने जाने वाले मनहरण राठौर और उनकी पत्नी सरोजा राठौर ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन आज थाम लिया है।

आपको बता दे कि कांग्रेस नेता मनहरण राठौर की पत्नी सरोजा राठौर साल 2008 में सक्ती से कांग्रेस पार्टी से विधायक चुनी गयी थी। मनहरण राठौर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के खास लोगों में शामिल थे। लेकिन साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के पूर्व ही चरण दस महंत से उनकी दूरियां बढ़ गयी थी। इस दूरी को कांग्रेस ने समय रहते खत्म नही किया। लिहाजा बीजेपी ने एक बार फिर कांग्रेस के नाराज नेताओं को साधने में सफलता हासिल करते हुए सरोजा मनहरण राठौर और उनके पति मनहरण राठौर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भगवा गमछा पहनाकर बीजेपी प्रवेश कराया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मंत्री ओपी चैधरी, गौरीशंकर अग्रवाल और नारायण चंदेल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Back to top button