हेडलाइन

CG NEWS : जज की बेटी की लाश फांसी के फंदे पर मिली…. मचा हड़कंप, पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी

कर्वधा 9 अक्टूबर 2022। कर्वधा जिला न्यायालय के एडीजे की 13 साल की बेटी की लाश सरकारी बंगले में फांसी के फंदे में मिलने से हड़कप मच गया। बताया जा रहा हैं कि घटना की जानकारी होते ही बच्चीं को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

पूरा घटनाक्रम कर्वधा जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक कर्वधा जिला न्यायालय में एल.पी.एस.बघेल और उनकी पत्नी अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस के मुताबिक आज सुबह सरकारी बंगले पर जज की 13 साल की बेटी ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगा ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में बच्ची को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया।

जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस तत्काल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। इस पूरे घटना को लेकर पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। बच्चीं ने आत्महत्या क्यों की ? इस बात का खुलासा नही हो सका हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच करने की बात कह रही हैं।

Back to top button