हेडलाइन

CG-कांग्रेस प्रत्याशियों की संभावित लिस्ट हुई वायरल, इधर प्रत्याशी के नामों को लेकर कांग्रेस चुनाव समिति की एक और बैठक

रायपुर 8 अक्टूबर  2023। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की टिकट से जुड़ी एक बड़ी खबर है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के पहले आज चुनाव समिति की एक और बैठक हो रही है। ये बैठक  मुख्यमंत्री निवास में होगी। सुबह 11 बजे से होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी कुमारी सैलजा, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज, स्पीकर चरणदास महंत मौजूद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में प्रत्याशी के नाम पर आखिरी मुहर लगेगी। उसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी, जिसमें प्रत्याशी के नाम फाइनल कर लिये जायेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस की CWC की बैठक 9 अक्टूबर को होने वाली है। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी कर दी जायेगी।

इस बीच कांग्रेस के प्रत्याशी की एक लिस्ट सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। इस लिस्ट में 12 मौजूदा विधायकों के नाम नहीं है, बाकि विधायकों के टिकट को यथावत रखा गया है। रायपुर ग्रामीण, पत्थलगांव, बलौदा बाजार, बिलाईगढ़, जगदलपुर, प्रेमनगर, चित्रकोट, नारायणपुर में नए को मौका दिया गया है।

वायरल लिस्ट में सरगुजा संभाग के संभावित कांग्रेस प्रत्याशी

विधानसभा सीटसंभावित प्रत्याशी2018 में BJP के प्रत्याशीकिसकी जीत हुई थी (कुल वोट मिले)
भरतपुर-सोनहत (एसटी)गुलाब कमरोचंपादेवी पावलेगुलाब कमरो (कांग्रेस) 51732 वोट
मनेंद्रगढ़विनय उपाध्यायश्याम बिहारी जायसवालविनय जायसवाल (कांग्रेस) 35507 वोट
बैकुंठपुरअंबिका सिंहदेवभैय्यालाल रजवाड़ेअंबिका सिंहदेव (कांग्रेस) 48885 वोट
प्रेमनगरभानुप्रताप सिंहविजय प्रताप सिंहखेलसाय सिंह (कांग्रेस) 66475 वोट
भटगांवपारसनाथ राजवाड़ेरजनी त्रिपाठीपारसनाथ राजवाड़े (कांग्रेस) 74623 वोट
रामानुजगंज (एसटी )बृहस्पति सिंहरामकिशुन सिंहबृहस्पति सिंह (कांग्रेस) 64580 वोट
सामरी (एसटी)चिंतामणि महाराजसिद्धनाथ पैकराचिंतामणि महाराज (कांग्रेस) 80620 वोट
लुंड्रा (एसटी)डॉ प्रीतम रामविजयनाथ सिंहडॉ प्रीतम राम (कांग्रेस) 77773 वोट
अंबिकापुरटीएस सिंहदेवअनुराग सिंहदेवटीएस सिंहदेव (कांग्रेस) 100439 वोट
सीतापुरअमरजीत भगतप्रो गोपाल रामअमरजीत भगत (कांग्रेस) 86670 वोट
जशपुर (एसटी)हीरू राम निकुंजगोविन्द राम भगतविनय कुमार भगत (कांग्रेस) 71963 वोट
कुनकुरी (एसटी)यूडी मिंजभरत साययूडी मिंज ( कांग्रेस) 69896 वोट
पत्थलगांव (एसटी)नंदकुमार सायशिवशंकर पैंकरारामपुकार सिंह (कांग्रेस) 96599 वोट
प्रतापपुर (एसटी)प्रेमसाय सिंह टेकामरामसेवक पैकराप्रेमसाय सिंह टेकाम (कांग्रेस) 90148 वोट

वायरल लिस्ट में बिलासपुर संभाग के संभावित कांग्रेस प्रत्याशी

विधानसभा सीटसंभावित प्रत्याशी2018 में BJP के प्रत्याशीकिसकी जीत हुई थी (कुल वोट मिले)
लैलूंगा (एसटी)चक्रधर सिदारसत्यानंद राठियाचक्रधर सिदार (कांग्रेस) 81770 वोट
रायगढ़प्रकाश नायकरोशनलालप्रकाश नायक (कांग्रेस) 69062 वोट
सारंगढ़ (एससी)उत्तरी जांगड़ेकेराबाई मनहरउत्तरी जांगड़े (कांग्रेस) 101834 वोट
खरसियाउमेश पटेलओपी चौधरीउमेश पटेल (कांग्रेस) 94201 वोट
धरमजयगढ़(एसटी)लालजीत राठियालनव बरजुराठयालालजीत राठिया (कांग्रेस) 95173 वोट
रामपुर (एसटी)श्यामलाल कंवरननकीराम कंवरननकीराम कंवर (बीजेपी) 65048 वोट
कोरबाजय सिंह अग्रवालविकास महतोजय सिंह अग्रवाल (कांग्रेस) 70119 वोट
कटघोरापुरुषोत्तम कंवरलखनलाल देवांगनपुरुषोत्तम कंवर (कांग्रेस) 59227 वोट
पाली-तानाखार (एसटी)मोहित केरकेट्टारामदयाल उइकेमोहित राम (कांग्रेस) 66971 वोट
मरवाही (एसटी)केके ध्रुवअर्चना पोर्तेअजीत जोगी (जेसीसीजे) 74041 वोट
कोटाअटल श्रीवास्तवकाशी राम साहूरेणु जोगी (जेसीसीजे) 48800 वोट
लोरमीपवन अग्रवालतोखन साहूधर्मजीत सिंह (जेसीसीजे) 67742 वोट
मुंगेली (एससी)रूपलाल कोसरेपुन्नूलाल मोहलेपुन्नूलाल मोहले (बीजेपी) 60469 वोट
तखतपुरसंतोष कौशिकहर्षिता पाण्डेयरश्मि आशीष सिंह (कांग्रेस) 52616 वोट
बिल्हाप्रमोद नायकधरमलाल कौशिकधरमलाल कौशिक (बीजेपी) 84431 वोट
बिलासपुरशैलेष पाण्डेयअमर अग्रवालशैलेष पाण्डेय (कांग्रेस) 67896 वोट
बेलतरारामशरण यादवरजनीश कुमार सिंहरजनीश कुमार सिंह (बीजेपी) 49601 वोट
मस्तुरी (एससी)प्रेमचंद जायसीकृष्णमूर्ति बांधीकृष्णमूर्ति बांधी (बीजेपी) 67950 वोट
अकलतराराघवेन्द्र सिंहसौरभ सिंहसौरभ सिंह (बीजेपी) 60502 वोट
जांजगीर-चांपामहंत रामसुंदर दासनारायण चंदेलनारायण चंदेल (बीजेपी) 54040 वोट
सक्तीचरणदास महंतमेधाराम साहूचरणदास महंत (कांग्रेस) 78058 वोट
जैजैपुरटेकचंद्र चंद्राकैलाश साहूकेशव प्रसाद चंद्रा (बसपा) 64774 वोट
चंद्रपुररामकुमार यादवसंयोगिता सिंह जूदेवरामकुमार यादव (कांग्रेस) 51717 वोट
पामगढ़ (एससी)गोरेलाम बर्मनअम्बेश जांगड़ेइंदु बंजारे (बसपा) 50129 वोट

वायरल लिस्ट में रायपुर संभाग के संभावित कांग्रेस प्रत्याशी

विधानसभा सीटसंभावित प्रत्याशी2018 में BJP के प्रत्याशीकिसकी जीत हुई थी (कुल वोट मिले)
सरायपाली (एससी)किस्मत लाल नंदश्याम टांडीकिस्मत लाल नंद (कांग्रेस) 100,302 वोट
बसनादेवेंद्र बहादुरदुर्गाचरण पटेलदेवेंद्र बहादुर (कांग्रेस) 67,535 वोट
खल्लारीद्वारिकाधीश यादवमोनिका साहूद्वारिकाधीश यादव (कांग्रेस) 96,108 वोट
महासमुंदविनोद चंद्राकरपूनम चंद्राकरविनोद चंद्राकर (कांग्रेस) 49,356 वोट
बिलाईगढ़ (एससी)कविता प्राण लहरेडॉ सनम जांगड़ेचंद्रदेव प्रसाद राय (कांग्रेस) 71,936 वोट
कसडोलशकुंतला साहूगौरीशंकर अग्रवालशकुंतला साहू (कांग्रेस) 121,422 वोट
बलौदाबाजारशैलेष नितिन त्रिवेदीटेसु लाल धुरंधरप्रमोद कुमार शर्मा (जेसीसीजे) 65,251 वोट
भाटापारासुशील शर्माशिवरतन शर्माशिवरतन शर्मा (बीजेपी) 63,399 वोट
रायपुर उत्तरकुलदीप जुनेजाश्रीचंद सुंदरानीकुलदीप जुनेजा (कांग्रेस) 59,843 वोट
रायपुर पश्चिमविकास उपाध्यायराजेश मूणतविकास उपाध्याय (कांग्रेस) 76,359 वोट
रायपुर ग्रामीणपंकज शर्मानंदकुमार साहू नंदेसत्यनारायण शर्मा (कांग्रेस) 78,468 वोट
धरसींवाअनिता शर्मादेवजी भाई पटेलअनिता शर्मा (कांग्रेस) 78,989 वोट
रायपुर दक्षिणप्रमोद दुबेबृजमोहन अग्रवालबृजमोहन अग्रवाल (बीजेपी) 77,589 वोट
आरंगशिव डहरियासंजय ढीढीशिव डहरिया (कांग्रेस) 69,900 वोट
अभनपुरधनेंद्र साहूचंद्रशेखर साहूधनेंद्र साहू (कांग्रेस) 76,761 वोट
राजिमअमितेश शुक्लासंतोष उपाध्यायअमितेश शुक्ला (कांग्रेस) 99,041 वोट
बिंद्रानवागढ़ (एसटी)संजय नेतामडमरूधर पुजारीडमरूधर पुजारी (बीजेपी) 79,619 वोट
सिहावा (एसटी)डॉ लक्ष्मी ध्रुवपिंकी शिवराज शाहडॉ लक्ष्मी ध्रुव (कांग्रेस) 88,451 वोट
कुरूदनीलम चंद्राकरअजय चंद्राकरअजय चंद्राकर (बीजेपी) 72,922 वोट
धमतरीमोहन लालवानीरंजना दीपेंद्र साहूरंजना दीपेंद्र साहू (बीजेपी) 63,198 वोट

वायरल लिस्ट में दुर्ग संभाग के संभावित कांग्रेस प्रत्याशी

विधानसभा सीटसंभावित प्रत्याशी2018 में BJP के प्रत्याशीकिसकी जीत हुई थी (कुल वोट मिले)
संजारी बालोदसंगीता सिन्हापवन कुमार साहूसंगीता सिन्हा (कांग्रेस) 90,428 वोट
डौंडीलोहारा (एसटी)अनिला भेंडियालाल महेंद्र सिंह टेकामअनिला भेंडिया (कांग्रेस) 67,448 वोट
गुंडरदेहीकुंवर सिंह निषाददीपक साहूकुंवर सिंह निषाद (कांग्रेस) 110,369 वोट
पाटनभूपेश बघेलमोतीलाल साहूभूपेश बघेल (कांग्रेस) 84,352 वोट
दुर्ग ग्रामीणताम्रध्वज साहूजगेश्वर साहूताम्रध्वज साहू (कांग्रेस) 76,208 वोट
दुर्ग शहरअरुण वोराचंद्रिका चंद्राकरअरुण वोरा (कांग्रेस) 64,981 वोट
भिलाई नगरबदरुद्दीन कुरैशीप्रेम प्रकाश पांडेयदेवेंद्र यादव (कांग्रेस) 51,044 वोट
वैशाली नगरइंद्रजीत सिंह छोटूविद्यारतन भसीनविद्यारतन भसीन (बीजेपी) 72,920 वोट

वायरल लिस्ट में बस्तर संभाग के संभावित कांग्रेस प्रत्याशी

विधानसभासंभावित प्रत्याशी2018 में BJP के प्रत्याशीकिसकी जीत हुई (कुल वोट मिले)
अंतागढ़ (एसटी)अनूप नागविक्रम उसेंडीअनूप नाग (कांग्रेस) 57,061 वोट
कांकेर (एसटी)शिशुपाल सोरीहीरा मरकामशिशुपाल सोरी (कांग्रेस) 69,053 वोट
भानुप्रतापपुर (एसटी)सावित्री मंडावीदेवलाल दुगामनोज मंडावी (कांग्रेस) 72,520 वोट
केशकाल(एसटी)संतराम नेतामहरिशंकर नेतामसंतराम नेताम (कांग्रेस) 73,470 वोट
कोंडागांव (एसटी)मोहन मरकामलता उसेंडीमोहन मरकाम (कांग्रेस) 61,582 वोट
नारायणपुर (एसटी)रजनू नेतामकेदारनाथ कश्यपचंदन कश्यप (कांग्रेस) 58,652 वोट
बस्तर (एसटी)लखेश्वर बघेलडॉ सुभाऊ कश्यपलखेश्वर बघेल (कांग्रेस) 74,378 वोट
जगदलपुरराजीव शर्मासंतोष बाफनारेखचंद जैन (कांग्रेस) 76,556 वोट
चित्रकोट (एसटी)दीपक बैजलच्छूराम कश्यपदीपक बैज (कांग्रेस) 62,616 वोट
दंतेवाड़ा (एसटी)देवती कर्माभीमाराम मंडावीभीमाराम मंडावी (बीजेपी) 37,990 वोट
बीजापुर (एसटी)विक्रम मंडावीमहेश गागड़ा​विक्रम मंडावी (कांग्रेस) 44,011 वोट
कोंटा (एसटी)कवासी लखमाधनीराम बरसेकवासी लखमा (कांग्रेस) 31,933 वोट
कांग्रेस की इस वायरल सूची में 12 विधायकों के नाम नहीं हैं
विधानसभा सीटवर्तमान विधायकसंभावित कांग्रेस प्रत्याशी
मनेंद्रगढ़विनय जायसवालविनय उपाध्याय
प्रेमनगरखेलसाय सिंहभानुप्रताप सिंह
जशपुरविनय कुमार भगतहीरू राम निकुंज
पत्थलगांवराम पुकार सिंहनंदकुमार साय
तखतपुररश्मि आशीष सिंहसंतोष कौशिक
बिलाईगढ़चंद्रदेव रायकविता प्राण लहरे
रायपुर ग्रामीणसत्यनारायण शर्मापंकज शर्मा
अहिवारागुरू रुद्र कुमारनिर्मल कोसरे
नवागढ़गुरुदयाल सिंह बंजारेगुरू रुद्र कुमार
नारायणपुरचंदन कश्यपरजनू नेताम
जगदलपुररेखचंद्र जैनराजीव शर्मा
चित्रकोटराजमन बेंजामदीपक बैज

Back to top button