पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंग

….मैं मरने की सोच रहा हूं : …. पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का ये ट्वीट हो रहा है बड़ी तेजी से वायरल… कांग्रेस के घोषणा पत्र के जवाब में किया ये ट्वीट…पढ़िये

रायपुर 2 अप्रैल 2022। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर मरने की सोच रहे हैं। कुरूद विधायक अजय चंद्राकर का एक अजीबो-गरीब ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर एक ट्वीट किया था। दो दिन पहले किये इस ट्वीट के जवाब अजय चंद्राकर ने अब से कुछ देर पहले ट्वीट किया है। अजय चंद्राकर ने लिखा है कि …

छत्तीसगढ़ के लोग, खासकर हर स्तर के जन-प्रतिनिधि स्वस्थ और दीर्घायु रहें… अभी की कांग्रेस सरकार में “तथाकथित विकास” करवाने के लिए आदमी का मरना जरूरी है… छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मैं मरने की सोच रहा हूं…

दरअसल कांग्रेस ने खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर घोषणापत्र में कई वादे किये हैं। जीत के 24 घंटे के भीतर खैरागढ़- छुईखदान-गंडई को जिला बनाने, साल्हेवारा को पूर्ण तहसील व जालाबांधा को उप तहसील बनाने और देवव्रत सिंह की आदमकद प्रतिमा लगाने का वादा किया गया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बीजेपी काफी आक्रामक रही है। खासकर रमन सिंह ने नये जिले की घोषण के वादे को असंभव बता दिया था।

कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा तीन साल में खैरागढ़, छुईखदान,गंडई में एक रुपए का निर्माण नहीं कराया। अब शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता और बकाया बोनस देने की तरह ही 24 घंटे में जिला बना देंगे? देवव्रत सिंह जी जब कांग्रेस में थे तब प्रताड़ित किया, अब उनकी प्रतिमा बनाने की बात कर रहे हैं। twitter.com/bhupeshbaghel/…

जिसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि…..

डॉक्टर साहब! आप शायद भूल रहे हैं कि ये “नवा छत्तीसगढ़” है जो “झुकेगा नहीं..रुकेगा नहीं” यहाँ 2 घंटे में किसानों का कर्ज माफ होता है, आदिवासियों की जमीन वापस होती है. फिर 24 घंटे तो बहुत हैं.. आप बस देखते जाएँ. जिला भी बनेगा, बनकर रहेगा. स्वस्थ रहें मस्त रहें

आपको बता दें कि खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 12 को वोटिंग होगी, जबकि 16 को चुनाव परिणाम आयेगा। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने इस चुनाव में अपनी ताकत झोंक दी है। इस बार खैरागढ़ उपचुनाव में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा की तरफ से कोमल जंघेल को टिकट दिया गया है, जबकि कांग्रेस से यशोदा वर्मा चुनाव मैदान में हैं।

Back to top button