ब्यूरोक्रेट्स

CG: सौरभ कुमार ने कोरबा और संजीव झा ने बिलासपुर कलेक्टर के पद पर किया जॉइन, नवाचार के लिए PM के हाथों सौरभ हो चुके हैं सम्मानित….

रायपुर 1 अगस्त 2023। चुनाव से ठीक पहले सरकार ने बिलासपुर और कोरबा कलेक्टर का तबादला आदेश जारी किया था। बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज कोरबा कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया, वहीं संजीव कुमार झा ने आज बिलासपुर कलेक्टर के पद पर ज्वाइन कर लिया हैं। आपको बता दे कि कोरबा के नये कलेक्टर सौरभ कुमार को उनके नवाचार के लिए प्रधानमंत्री के हाथों सम्मान मिल चुका हैं।

गौरतलब हैं कि न्यायधानी बिलासपुर और उर्जाधानी के नाम से मशहूर कोरबा जिला छत्तीसगढ़ के हाई-प्रोफाइल जिलों में शामिल हैं। चुनावी साल में सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा का तबादला बिलासपुर और बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार का तबादला कोरबा जिला कर दिया गया था। 2009 बैंच के आई.ए.एस.सौरभ कुमार कोरबा में 17वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त हुए हैं। वही सौरभ कुमार का ये चौथा जिला होगा, इससे पहले सौरभ कुमार नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा, रायपुर और बिलासपुर जिला के कलेक्टर रह चुके है।

इसके साथ ही वे चिप्स में सीईओ के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आपको बता दे कि दंतेवाड़ा में कलेक्टर रहते हुए सौरभ कुमार ने नक्सल प्रभावित पालनार गांव को कैशलेस गांव में तब्दील करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायी थी। इस नवाचार के लिए कलेक्टर सौरभ कुमार को प्रधानमंत्री के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। बिलासपुर के नये कलेक्टर संजीव कुमार झा 2011 बैच के आई.ए.एस. अफसर हैं। बिलासपुर जिला भी संजीव कुमार झा का चौथा जिला हैं। इससे पहले वे बलरामपुर,अंबिकापुर और कोरबा के कलेक्टर रह चुके हैं।

Back to top button