हेडलाइन

CG NEWS : स्कूलों में छुट्टी का आदेश…भूकंप के मद्देनजर हुई बच्चों की छुट्टी ….DEO ने NW न्यूज 24 से कहा…

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में आज 11 बजे से 12 बजे के बीच भूकंप के कई तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप का केंद सूरजपुर से 15 किलोमीटर दूर बताया गया, लिहाजा सबसे ज्यादा प्रभाव सूरजपुर में ही दिखा। कई जगहों पर 5 सेकंड के दरम्यान दूसरी बार भी लोगों ने जमीन में कंपन महसूस किया। भूकंप के इस झटके के बाद दहशत के मारे लोग अपने घरों से निकल गये। इधर सूरजपुर में आये भूकंपक के झटके के बाद स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिये गये हैं। इस बाबत कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देश पर DEO बिनोद राय ने सभी स्कूलों में तत्काल बच्चों की छुट्टी का निर्देश जारी किया है। NW न्यूज 24 से बात करते हुए डीईओ बिनोद राय ने बताया कि …..


“सूरजपुर में आज भूकंप के झटके आये थे, इसलिए ऐहितियाती कदम उठाते हुए कलेक्टर मैडम ने निर्देशित किया है कि स्कूलों में बच्चों को छुट्टी दे दी जाये। कलेक्टर मैडम के निर्देश पर जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिये गये हैं”


आपको बता दें कि आज सरगुजा संभार के कई जिलों में भूकंप के झटके लोगो ने महसूस किये थे। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.8 आंकी गयी है। कई जगहों पर कुछ सेकंड के दरम्यान दूसरी बार भूकंप के झटके आने से लोगों में दहशत फैल गयी। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार छत्तीसगढ़ में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये हैं। इससे पहले कोरिया में भूकंप आया था, SECL की माइंस में आये भूकंप की वजह से 3 अधिकारी भी घायल हो गये थे। हालांकि उस वक्त सिर्फ कोरिया में ही लोगों ने भूकंप महसूस किया था, लेकिन आज सरगुजा के कई क्षेत्र में भूकंप ने लोगों ने दहशत में लिया। कई जगहों पर लोग डर से घरों से बाहर निकल गये।आज सुबह करीब 11 बजे अंबिकापुर में लोगों ने भूकंप महूसस किया। हालांकि भूकंप का असर काफी कम वक्त के लिए रहा, लेकिन इतने कम वक्त में ही लोगों के मन में दहशत फैल गयी।


सूरजपुर के अलावे अंबिकापुर, रामानुजनगर में भी भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किया, वहीं प्रेमनगर में अभी तुरंत भूकंप का झटका आया है। कोरिया के गिरजापुर में सुबह 11.57 पर लोगों ने भूकंप महसूस किये। कुछ सेकंड का ही भूकंप का असर दिखा, यहां भी कोई नुकसान की खबर नहीं है।


11:00 बजकर 58 मिनट में परशुरामपुर में भी झटका लगा है। रामानुजनगर में भूकंप का झटका 11.58 बजे लोगों ने महसूस किया। 11.57 पर भुवनेश्वरपुर, नारायणपुर में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किये। जानकारी के मुताबिक सूरजपुर से 15 किलोमीटर दूर भूकंप का केंद्र था।

Back to top button