बिग ब्रेकिंग

बिग ब्रेकिंग : बसपन का प्यार फेम सहदेव सड़क दुर्घटना में घायल….. बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त….जगदलपुर रेफर

सुकमा 28 दिसंबर 2021 – सुकमा से बड़ी खबर सामने आ रही है, बसपन का प्यार गाकर यहां सोशल मीडिया सेंसेशन बने सहदेव दिंदो सड़क हादसे में घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि आज शाम सहदेव अपने पिता के साथ बाइक पर जा रहा था , तभी अचानक सहदेव के पिता का बाइक से नियंत्रण हट गया, और बाइक सड़क दूसरी तरफ जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस घटना में सोशल मीडिया सेंसेशन बने सहदेव के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना के तुरंत बाद घायल सहदेव को सुकमा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सहदेव के सिर में चोट मिलने के कारण उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे तुरंत अस्पताल पहुंचे हैं। सहदेव के सिर पर चोट होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Back to top button