क्राइम

CG – दो दोस्तों की मौत : चार पहिया वाहन और बाइक में भिड़ंत, भीषण हादसे में बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत, आरोपी चालक मौके से गाड़ी लेकर हुआ फरार

CG – दो दोस्तों की मौत कोरबा 27 फरवरी 2024। कोरबा में रफ्तार के कहर ने एक बार फिर दो जिंदगियां छीन ली। यहां तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के चालक ने बाइक सवार युवकों को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की जहां मौके पर ही मौत हो गयी,वही घटना के तुरंत बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की पतासाजी कर रही है।

सड़क दुर्घटना का ये मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बांकी मोंगरा निवासी सुधीर सोना अपने साथी महेश चैहान के साथ बांकी मोंगरा से कोरबा आया हुआ था। बताया जा रहा है कि देर शाम आंधी-पानी के बीच दोनों दोस्त बाइक से वापस घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा के कारण धूल राखड़ उड़ने से धुंध छा गया था। इसी दौरान कुचैना मोड़ के पास दीपका की ओर से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार सुधीर सोना और महेश चैहान के सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर इस घटना के बाद आनन फानन में दोनों युवकों को एसईसीएल कुसमुंडा के विभागीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मृत युवकों की पहचान कर उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी। पुलिस ने दोनों युवकों का शव अस्पताल के मरच्यूरी में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा जायेगा। वहीं दुर्घटना के बाद फरार आरोपी वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी कर रही है।

Back to top button